बॉलीवुड गलियारों से एक बहुत ही दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आ रही है। अयान मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट यानी ‘Brahmastra Part Two: Dev’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि फिल्म की स्टारकास्ट में एक नए और फ्रेश चेहरे को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लेकर चर्चा तेज है कि वे ‘ब्रह्मास्त्र 2‘ में एक बेहद इम्पोर्टेन्ट रोल निभा सकती हैं। हालांकि अभी मेकर्स और अनीत की तरफ से इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की चर्चा जोरों पर है।
अनीत पड्डा की मेकर्स से चल रही बात, ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग होगा रोल

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अनीत पड्डा और फिल्म के डायरेक्टर्स के बीच रोल को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी है। अनीत ने अपनी पिछली प्रोजेक्ट्स जैसे ‘सैयारा‘ में जिस तरह का काम किया था, उससे यह रोल पूरी तरह से हटकर होने वाला है।
अगर सब कुछ सही रहता है और बात पक्की हो जाती है, तो यह अनीत पड्डा के करियर का अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है। ब्रह्मास्त्र जैसी बड़े बजट और अस्त्रवर्स (Astraverse) की इतने बड़े लेवल पर अपनी जगह बनाना हर नए एक्टर का सपना होता है।
रणबीर कपूर का डबल रोल और स्टारकास्ट में बड़ा ट्विस्ट

‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर लगातार अंदाज़ा लगाया जा रहा है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस ‘देव‘ के किरदार की सच्चाई जानने के लिए एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर एक बार फिर ‘शिवा‘ के रूप में वापसी करेंगे, वहीं इस पार्ट में उनके डबल रोल (शिवा और देव दोनों) में नजर आने की भी तेज चर्चाएं हैं।
फिल्म में आलिया भट्ट भी अपनी ईशा की भूमिका को आगे बढ़ाएंगी। स्टारकास्ट में अनीत पड्डा की होने वाली एंट्री ने फिल्म के प्लॉट को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा दिया है।
कब शुरू होगी शूटिंग? जानिए ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का पूरा टाइमलाइन

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और वीएफएक्स (VFX) पर इन दिनों बारीकी से काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को इसे बहुत बड़े लेवल पर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती
फिल्म की मेन शूटिंग (Principal Photography) अप्रैल 2027 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। मेकर्स शूटिंग शुरू करने से पहले कास्टिंग और स्क्रिप्टिंग से जुड़े सभी कामों को पूरी तरह से फाइनल कर लेना चाहते हैं, ताकि सेट पर काम बिना किसी रुकावट के चल सके।
अनीत पड्डा की एंट्री की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया है। लोग कमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि क्या अनीत फिल्म में ‘देव‘ की जोड़ीदार बनेंगी या उनका किरदार किसी खास पावर से जुड़ा होगा? कुछ लोगों का मानना है कि ‘सैयारा’ के बाद यह उनके लिए बहुत बड़ा जंप है, वहीं कुछ फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि मेकर्स इस खबर पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब करते हैं।अगर बातचीत पक्की हो जाती है, तो जल्द ही अनीत पड्डा की वर्कशॉप और लुक टेस्ट की खबरें सामने आ सकती हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होनी है, ऐसे में मेकर्स आने वाले दिनों में और भी कई बड़े सरप्राइज दे सकते हैं।
Read More: भद्दे कमेंट्स पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, जानें राखी सावंत से लेकर तापसी पन्नू तक हर..


Download Android App
Download iOS App




