भद्दे कमेंट्स पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, जानें राखी सावंत से लेकर तापसी पन्नू तक हर किसी को एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

Summary :

कंगना रनौत ने अपने आलोचकों पर तीखा पलटवार करते हुए आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू समेत कई लोगों को निशाने पर लिया। उन्होंने बाबा रामदेव की टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि महिलाओं को लेकर ऐसी भाषा समाज के लिए शर्मनाक है। कंगना ने कहा कि वह उन लोगों की सलाह नहीं सुनेंगी, जो उनकी सफलता के बराबर उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं।

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। बीते दिनों उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के कमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया था, लेकिन अब उन्होंने उन बाकी के लोगों को भी आड़े हाथ ले लिया है, जो कि एक्ट्रेस को अपोज़ करते दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो साफ तौर पर अपनी फ्रस्ट्रेशन जाहिर करती दिखाई दे रही हैं।

Kangana Ranaut On Bad Comments: अब और नहीं सहेंगी कंगना रनौत

इस वीडियो में कंगना मीडिया के साथ इंटरेक्ट करते हुए कहतीं हैं कि, ‘बस बहुत हो गया, मैं देखती हूं कि आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती हैं, चाहें सोनू सूद टाइप लोग हैं जो कहते हैं कि मुझे बोलने का तरीका सीखना चाहिए या राखी सावंत टाइप लोग हैं जो कि मेरे चरित्र पर हर तरह की भद्दी टिप्पणी करते हैं, तापसी पन्नू टाइप लोग हैं जो मेरे माता पिता को मेरी परवरिश को मेरे बैकग्राउंड कोअपमानित करते हैं। इन सभी लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक ही मैसेज है कि अगर आप लोग मेरे समान 1 परसेंट भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए हो, तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी।’

कंगना के लिए कौन हैं भूखे नंगे लोग?

Kangana Ranaut On Bad Comments
Kangana Ranaut On Bad Comments (Source: Google)

इसके बाद अपनी बात जरी रखते हुए कंगना कहती हैं कि, ‘ ये सब फेल और अनवांटेड लोग जो हैं, मुझे जब देखो चार गालियां देते रहते हैं बस मीडिया में आने के लिए। पहले आप कंगना रनौत बनों तो सही, आप बन के दिखाओ ना। मैं आपका बिल्कुल कोई भी सलाह मशवरा नहीं सुनूंगी, कोई कुत्ता कह रहा है कोई माता-पिता को गाली दे रहा है। तो कोई कहता है कि टांग उठाती है, मैं इस तरह की भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी। ये भूखे नंगे लोग मुझपे चौड़े नहीं हो सकते हैं, मैं इस तरह के फेल स्टूपिड और भूखे नंगे लोगों की सलाह लेना बिल्कुल पसंद नहीं करूंगी।’

बाबा रामदेव पर भी बरस पड़ी कंगना रनौत

Kangana Ranaut On Baba Ramdev
Kangana Ranaut On Baba Ramdev (Source: Google)

इसके बाद कंगना ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा और कहा कि, ‘जहां तक बाबा रामदेव की बात है तो उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है और उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है उससे सारा समाज शर्मसार है। सनातन धर्म के वो कपड़े पहनते हैं, जिस तरह के वो नारंगी वस्त्र धारण करते हैं उसको उन्होंने शर्मसार किया है। तो मुझे लगता है कि उनको जो है कही ना कही उनको अपनी दृष्टि जो है महिलाओं के लिए उसके बार में सोचना चाहिए।’

क्या है बाबा रामदेव और कंगना रनौत की कॉन्ट्रोवर्सी?

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev Controversy (Source: Google)

आपको बता दें कि बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को क्रिटीसाइज़ करते हुए इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताया था। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार करते हुए कहा था कि बाबा रामदेव को उनकी पर्सनल लाइफ और बेडरूम को लेकर इमेजीनेशन नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी के केरैक्टर पर कमेंट करना सही नहीं है।

हालांकि इसी बीच बाबा रामदेव के अलावा कंगना ने जिस तरह आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू को आड़े हाथ लिया है, वो कही ना कही ये दिखाता है कि एक्ट्रेस अब इन चीजों से काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यो होगी कि क्या आने वाले समय में कंगना इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाएंगी या नहीं।

Read More: बाबा रामदेव के बयान पर भड़क उठी Kangana Ranaut, बोली- मेरी जवानी और बेडरूम के बारे में सपने मत देखो

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं