एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के कमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया है। बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को क्रिटीसाइज़ करते हुए इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताया था। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को उनकी पर्सनल लाइफ और बेडरूम को लेकर इमेजीनेशन नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी के केरैक्टर पर कमेंट करना सही नहीं है।
कंगना ने बाबा रामदेव के मेडिकल दावों को लेकर हुए विवादों का जिक्र करते हुए लिखा कि, उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट की ओर से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं मिली। साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव को अपने केरैक्टर पर सवाल उठाने से बचने की सलाह दी।
Kangana Ranaut On Baba Ramdev Statement: बाबा रामदेव ने कंगना के बयान को किया था क्रिटीसाइज़

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में युवा हिंदू महिलाओं को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने नई पीढ़ी की कुछ महिलाओं के बिहेवियर और उनकी सोच पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘जेनरेशन गटर’ कहा था। कंगना के इस बयान पर बाबा रामदेव ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बातचीत के दौरान नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी देश के युवाओं या जेन Z को इस तरह का नाम देना गलत है। उनके मुताबिक, इस तरह के कमेंट ‘बिगड़े हुए दिमाग’ को दर्शाता है और पार्टी के लोगों को भी इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।
कंगना के योग की तारीफ करने पर क्या बोले रामदेव?

बातचीत के दौरान जब बाबा रामदेव से कहा गया कि कंगना उनके योग की तारीफ करती हुई आई हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि सिर्फ उनकी या योग की तारीफ करने से किसी के गलत कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रामदेव ने यह भी कहा कि युवा किसी जाति तक लिमिटेड नहीं हैं। देश के युवाओं में हर क्लास और समुदाय के लोग शामिल हैं और आज का युवा देश की बड़ी ताकत है।
कंगना ने क्या कहा था?

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में युवा हिंदू महिलाओं के एक क्लास पर कमेंट करते हुए कहा था कि कई महिलाएं फ्रीडम और सफल महिलाओं की जिंदगी से प्रभावित हैं, लेकिन उस फ्रीडम के लिए जरूरी स्ट्रगल और जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया था कि असल तौर पर स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसले खुद लेती हैं, परंपरागत रास्तों से अलग करियर चुनती हैं और अपने फैसलों की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं। इसी रेफरेंस में उन्होंने नई पीढ़ी की कुछ महिलाओं के लिए ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था।
सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं कंगना
इतना विवाद होने के बीच कंगना रनौत मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं थी। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की, इस दौरान कंगना पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा कैरी किया। वहीं लाल बिंदी, हल्की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया। कंगना ने मंदिर में कुछ समय बिताया और भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।



Download Android App
Download iOS App




