Aaj Ka Mausam 30 October: दिल्ली में झमाझम बारिश, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

मानसून की विदाई के बाद, चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक झमाझम बारिश हो रही है।

मानसून की विदाई के बाद चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की वजह से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर बिहार, झारखंड,छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज (30 अक्टूबर) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिसे तापमान में गिरावट हो रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 16 राज्यों में होगी बारिश?

  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल
  • छत्तीसगढ़
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक
  • गुजरात

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञान ने शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीती देर रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर बाद तक कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से उत्तर प्रदेश में कल शाम से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 30 October
Bihar Weather (Image- Google)

बिहार में भी चक्रवाती तूफान के असर से गुरुवार से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से तापमान में 5 से 9 डिग्री तक की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज पटना, बेगूसराय, गया, मुंगेर, भागलपुर और पूर्णिया समेत 32 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बेमौसम हुई इस बारिश और तेज हवाओं की वजह से राज्य में धान की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (30 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (30 अक्टूबर)
दिल्ली 25°C 18°C
चेन्नई 33°C 27°C
रांची 23°C 21°C
जयपुर 26°C 18°C
मुंबई 32°C 26°C
शिमला 18°C 10°C
पटना 23°C 21°C
भोपाल 24°C 19°C
कोलकाता 29°C 24°C
नैनीताल 18°C 13°C
लखनऊ 24°C 21°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।