टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने गुड न्यूज़ दी है, वो मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब पूजा और उनके हस्बैंड कुणाल बहुत ही खुश है। हाल ही एक इंटरव्यू में बेटे के आने की खुशी जाहिर करते हुए कुणाल ने कहा कि वो और पूजा ये बताते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि वे एक प्यारे बेटे के माता-पिता बन गए हैं। बेटे का जन्म 9 अक्टूबर को एक नर्सिंग होम में हुआ। कुणाल ने बताया कि पूजा ने बच्चे को जन्म दिया तब वे उनके साथ ऑपरेशन थिएटर में थे। पूजा और बेबी दोनों अच्छे हैं और कुणाल भगवान के शुक्रगुजार हैं कि सबकुछ अच्छे से हो गया।
बता दे, पूजा बनर्जी ने एक्टर कुणाल वर्मा से लॉकडाउन में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी सोशल मीडिया पर की थी। पूजा ने बताया था कि उन्होंने और कुणाल ने धूमधाम से शादी करने का फैसला किया था लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो सका। शादी के बाद पूजा के मां वैष्णो देवी शो छोड़ने की भी खबर आई थी। इसपर पूजा ने कहा था – ‘हां अभी मैंने इस शो में शुरुआत की थी लेकिन फिर लॉकडाउन हो गया। कोरोना की वजह से सबकुछ बंद हो गया। अब मैंने समझा है कि मुझे अब काम नहीं करना है क्योंकि हाल ही में मेरी शादी हुई है और मुझे अपनी शादी को समय देना है। इसलिए मैंने शो छोड़ने का निर्णय लिया और हां मेरा पर्सनल रीजन भी है।’

पूजा ने उस वक्त अपने बेबी प्लान का भी हिंट दिया था। उन्होंने कहा था- ‘कोरोना ही अहम रीजन नहीं है मेरा शो छोड़ने का क्योंकि प्रोडक्शन हाउस ने तो सारी सावधानी ली है लेकिन मेरा पर्सनल रीजन है।’ बाद में पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और अब फाइनली दोनों के घर एक बेटा आया है।


Download Android App
Download iOS App



