Lahore 1947 Title Changed: बॉलीवुड के ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल और शानदार डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी जब भी साथ आती है, पर्दे पर आग लग जाती है। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी कालजयी फिल्में देने के बाद, यह जोड़ी पूरे 30 साल बाद ‘लाहौर 1947’ के साथ वापसी कर रही है लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से ठीक 4 महीने पहले मेकर्स ने इसके नाम को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला।
Lahore 1947 Title Changed: सनी देओल की फिल्म ‘Lahore 1947’ का बदला नाम

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘लाहौर 1947’ का नाम अब ‘बंटवारा 1947’ हो गया है। मेकर्स ने ऐसा नाम चुनने का फैसला किया, जो बंटवारे के दर्द और उससे जुड़ी इंसानी भावनाओं को दिखाए, न कि किसी एक शहर पर ध्यान दे. बताया जा रहा है कि इस फैसले को पिछले हफ्ते ही अंतिम मंजूरी दी गई. फिलहाल मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है। टीम नहीं चाहती कि फिल्म के नाम को लेकर रिलीज के वक्त कोई कंट्रोवर्सी या विरोध हो।हालांकि, मेकर्स और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस नाम के बदलाव पर अभी तक फाइनल मुहर यानी ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।
‘बंटवारा 1947’ की कहानी

यह फिल्म भारत के 1947 के विभाजन के कठिन दौर पर आधारित है। कहानी माई नाम की एक बुजुर्ग हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभाजन के बाद लाहौर में ही रह जाती है। यह फिल्म उस दौर की गहरी भावनाओं और जटिलताओं को दिखाती है। दिग्गज निर्देशक गोविंद निहलानी ने सबसे पहले फिल्म के राइट्स खरीदे थे। लेकिन जब संतोषी को यह सशक्त कहानी मिली, तो उन्होंने इसे फिल्म बनाने का फैसला किया। खबरों के अनुसार, संतोषी हमेशा से इस फिल्म में सनी देओल को लीड रोल में देखना चाहते थे।
एक दशक से अधिक के इंतजार के बाद, उन्होंने आमिर खान से संपर्क किया, जिन्हें संतोषी और सनी की जोड़ी पसंद आई। अपने निर्देशन की शुरुआत से पहले, संतोषी ने निहलानी के साथ ‘विजेता’ (1982), ‘अर्ध सत्य’ (1983), ‘पार्टी’ (1984) और ‘अघात’ (1985) जैसी फिल्मों में काम किया था।
फिल्म की रिलीज़ डेट

इस फिल्म में सनी पाजी के साथ प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करेगी। साथ ही, अली फजल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की रिलीज डेट पहले ही बुक हो चुकी है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के खास मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। फैंस को तो बस सनी देओल के उस पुराने तेवर और राजकुमार संतोषी के दमदार डायलॉग्स का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App




