लालू यादव की बेटी ने एक्ट्रेस कंगना को कहा ‘आंख की अंधी और दिमाग से पैदल’

Summary :

इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने इस बार अभिनेत्री कंगना रनौट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्वीट करके कंगना को आंख की अंधी बोला है। साथ ही कहा है कि वह राज्यसभा जाने के लिए सरकार की दलाली कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को अपने निशाने पर लिया हुआ है। रोहणी ने ट्वीट कर कंगना पर तंज कसा है।
रोहणी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘एक्ट्रेस कंगना राज्यसभा सीट की लिए सरकार की दलाली कर रही हैं। उनकी अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? वह तो आंख के अंधी और दिमाग से पैदल हो गई है। राजनीति में पद की चाहत में कंगना ने मानवता का गला घोंट दिया है।

इतना ही नहीं रोहणी एक ट्वीट दूसरे में कहा कि हम गलत सुन रहे है कि सही…ग़ाज़ीपुर बोला ना न्यूज़ रिपोर्टर ,वही जो उतरप्रदेश में है ना या नाइजीरिया का है ? ऐसा कोई झांसी की फ़र्जी रानी बता रही थी। कहीं चची विधायक नाइजीरिया  दौरे पे तो नहीं चल गई थीं ? इसकी भी जांच होनी चाहिए.. वो तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। कंगना को तो जेल भेज देना चाहिए।

Desk Team