वर्षा बाधित आईसीसी वल्र्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल के मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद करोड़ो खेल प्रेमी सदमे में हैं। इसी बीच एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरों ने फैंस के बीच में खलबली मचा दी है।

अब सोशल मीडिया से लेकर हर जगह धोनी को लेकर माहौल काफी ज्यादा गर्म है। ट्विटर पर #ThankYouMSD हैशटैग ट्रेंड कर रहा है वहीं क्रिकेट फैंस अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई तरह के ट्वीट भी करते नजर आ रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने भी महेंद्र सिंह धोन को ट्वीट करते हुए अपने मन की बात साझा की है। अब लता मंगेशकर का ये ट्वीट सोशल जमकर वायरल हो रहा है। लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ट्वीट करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा नमस्कार एमएस धोनीजी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।
Namaskar M S Dhoni ji.Aaj kal main sun rahi hun ke Aap retire hona chahte hain.Kripaya aap aisa mat sochiye.Desh ko aap ke khel ki zaroorat hai aur ye meri bhi request hai ki Retirement ka vichar bhi aap mann mein mat laayiye.@msdhoni
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
दूसरे ट्वीट में लता ने टीम इंडिया के लिए लिखा, ‘‘कल भले ही हम जीत ना पाए हों, लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ ये गीत मैं हमारी टीम को डेडीकेट करती हूं।’’
Kal bhalehi hum jeet na paaye ho lekin hum haare nahi hain.Gulzar sahab ka cricket ke liye likha hua ye geet main hamari team ko dedicate karti hun. https://t.co/pCOy7M1d1Y
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
बताते चले कि पहले सेमीफाइनल में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 221 पर ही सिमट गई। शीर्ष क्रम पूरी तरह असफ होता नजर आया। रोहित शर्मा,लोकेश राहुल और विराट कोहली तीनों खिलाड़ी महज 1-1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मैच में रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाए और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन पूरे किए।


Download Android App
Download iOS App



