92 वर्षीय लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती

Summary :

कोरोना महामारी के मामले जिस रफ्तार से देशभर में बढ़ रहे हैं, इसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जी हां, कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और ये वायरस एक बार फिर काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

कोरोना महामारी के मामले जिस रफ्तार से देशभर में बढ़ रहे हैं, इसने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।  जी हां, कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है और ये वायरस एक बार फिर काफी तेजी से पैर पसार रहा है। जहां पिछले दिनों बॉलीवुड जगत के कई सारे सितारें कोरोना की चपेट में आ गए है तो वहीं अब एक खबर समय आ रही है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।  
जी हां, गायिका लता मंगेशकर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  92 वर्षीय लता मंगेशकर इस समय  मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनमें अभी हल्के लक्षण हैं। इस बात की पुष्टि लता मंगेशकर की भांजी रचना ने की है। हॉस्पिटल अथॉरिटी का कहना है कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हो रहा है।

वहीं लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
अब तक कोरोना की चपेट में आये कई सेलेब्स 
गौरतलब है, बॉलीवुड और टीवी जगत के अब तक कई सेलेब्स कोरोना वायरस का शिकार हो गए है। जबकि कई ठीक हो चुके हैं तो कई अभी भी वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बताते चले, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। जबकि  इसमें से 13,648 मामले सिर्फ मुंबई में मिले थे। 
 

Desk Team