Latest Blouse Design: एक से बढ़कर एक ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखना न भूले, सहेली भी पूछेगी कहा से बनवाया

Summary :

Latest Blouse Design: फैशन के इस बदलते दौड़ में हर आउटफिट को मॉडर्न टच देने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना बेहद पसंद करती हैं पर आजकल साड़ी के ब्लाउज के भी काफी ज्यादा ट्रेंडी डिजाइंस बाजार में आ चुके हैं। एक स्टाइलिश ब्लाउज ना केवल साड़ी को नया लुक देते हैं बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगा सकते हैं। Latest Blouse Design: एक से बढ़कर एक ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखना न भूले 1. Corset Blouse अगर आपको ग्लैमरस दिखने का शौक है तो इस तरह का ट्यूब ब्लाउज…

Latest Blouse Design: फैशन के इस बदलते दौड़ में हर आउटफिट को मॉडर्न टच देने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना बेहद पसंद करती हैं पर आजकल साड़ी के ब्लाउज के भी काफी ज्यादा ट्रेंडी डिजाइंस बाजार में आ चुके हैं। एक स्टाइलिश ब्लाउज ना केवल साड़ी को नया लुक देते हैं बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगा सकते हैं।

Latest Blouse Design: एक से बढ़कर एक ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखना न भूले

1. Corset Blouse

Latest Blouse Design
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

अगर आपको ग्लैमरस दिखने का शौक है तो इस तरह का ट्यूब ब्लाउज अवश्य बना लें। इस तरह का ट्यूब ब्लाउज आपकी सिंपल सी साड़ी में चार चांद लगा देगा। इसे आप साड़ी के साथ ही पहनेंगी तो ये ज्यादा अच्छा लगेगा। साड़ी के साथ पहनने पर जब एक साइड में इसमें पल्लु जाएगा, तो ये देखने में प्यारा लगेगा।

2. V-Neck Blouse Design

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

ब्लाउज का ये डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी कमाल का लगेगा। इसे बनवाते समय टेलर भैया को बताएं कि इसमें फ्रंट में आपको डीप नेक चाहिए। इसकी आस्तीन कोहनी तक होनी चाहिए और आस्तीन के किनारों पर लटकन अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।

3. Sleevless Blouse Design

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

2025 में मिनिमलिस्ट ट्रेंड जोरों पर रहेगा। इस डिजाइन में ब्लाउज का फ्रंट हाई नेक होगा और बैक में कीहोल कट के साथ बटन क्लोजर रखें। यह डिजाइन सटल और रॉयल दोनों लगेगा, खासकर शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ। इसे स्मोकी आई लुक और sleek बन हेयरस्टाइल के साथ पेयर करें।

4. One Shoulder Blouse

Latest Blouse Design( Source: Social Media)
Latest Blouse Design( Source: Social Media)

फ्यूजन का ट्रेंड हमेशा से हाई रहता है। मलाइका अरोड़ा का ये कीहोल पैटर्न वाला वन-शोल्डर ब्लाउज उनके लुक को ग्लैम बनाता दिखा। इसे आप भी किसी रेडी टू वियर साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Also Read: Guru Nanak Jayanti 2025: गुरुपर्व पर सूट-सलवार पहनकर बनना है पंजाबी कुड़ी, तो इन पंजाबी एक्ट्रेस का लुक करें रीक्रिएट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।