Latest Bridal Nail Art Designs: शादियों के सीजन का आगाज हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन यानी अपनी ‘Bride to-be’ को अपने लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहिए। हर छोटी से छोटी डिटेल पर ध्यान देना चाहिए। आउटफिट्स और जूलरी तो डिसाइड कर ली होगी लेकिन नेल्स का क्या? अभी तक नहीं सोचा तो अब सोच लो। आजकल ग्लिटर नेल आर्ट काफी ट्रेंड में है। यह दिखने में काफी एलिगेंट और क्लासी होते हैं। ऐसे में अपने ओवरऑल लुक को अपग्रेड करने के लिए ये यूनिक ब्राइडल नेल आर्ट करवा सकती हैं।
Latest Bridal Nail Art Designs: होने वाली दुल्हन के लिए 5 लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस
1. Silver Glitter Nail Art Design

अगर आपका लहंगा पेस्टल कलर का है तो हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सिल्वर ग्लिटर नेल आर्ट करवा सकती हैं। यह आपके सिंपल पेस्टल लहंगे के साथ मेल खाएगा और सुंदर भी दिखेगा।
2. Matte Red Glitter Nail Art

रेड या मरून लहंगे के साथ आप चाहें तो हाथों में मैट रेड नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट में आपके हाथ सिंपल लेकिन बहुत ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। यह आपको काफी क्लासी और रॉयल लुक देंगे।
3. Stone Nail Art Design

हाथों में स्टोन डिजाइन वाली नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट में आपके हाथ सिंपल लेकिन बहुत ज्यादा सुंदर नजर आएंगे। आप अपनी आउटफिट के मैचिंग कलर से नेल आर्ट करवा सकती हैं।
4. Golden Glitter Bridal Nail Art Design

अगर आपको एक ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक कैरी करना है, तो आप इस तरह से गोल्डन ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन को हाथों में लगा सकते हैं। इससे आपके महंदी वाले हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।
5. Gel Glitter Nail Art

आप सिंपल डिजाइन वाली जेल नेल आर्ट को भी अपने हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पार्टिशन करके आपके नेल्स पर आपके आउटफिट के कलर का नेल पेंट लगाया जाएगा। इसके बाद कुछ नेल्स पर हल्के ग्लिटर लगाएं बनाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



