‘घर में किया बंद, करते थे मानसिक उत्पीड़न…’, इंजेक्शन किलर पति ने 9 महीने तक पत्नी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!

Summary :

Shivratri Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु के अटिबेले इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां विद्या नाम की एक महिला की मौत हो गई, जो लगभग नौ महीनों से गंभीर हालत में जिंदगी से लड़ रही थी। आरोप है कि उसके ही पति बसवराज ने उसे पारा (Mercury) का इंजेक्शन देकर जान लेने की कोशिश की थी। यह मामला अब घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के एंगल से देखा जा रहा है। Shivratri Murder Case: शादी के बाद बढ़ता उत्पीड़न विद्या ने अपने बयान में बताया था कि उसकी शादी 18 मई 2025…

Shivratri Murder Case: कर्नाटक के बेंगलुरु के अटिबेले इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां विद्या नाम की एक महिला की मौत हो गई, जो लगभग नौ महीनों से गंभीर हालत में जिंदगी से लड़ रही थी। आरोप है कि उसके ही पति बसवराज ने उसे पारा (Mercury) का इंजेक्शन देकर जान लेने की कोशिश की थी। यह मामला अब घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के एंगल से देखा जा रहा है।

Shivratri Murder Case: शादी के बाद बढ़ता उत्पीड़न

विद्या ने अपने बयान में बताया था कि उसकी शादी 18 मई 2025 को बसवराज से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसके साथ मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उसे बार-बार पागल कहकर अपमानित करता था। कई बार उसे घर में बंद कर दिया जाता था। वहीं ससुर भी उसे अपमानित करते थे और उसके रिश्तेदारों से मिलने पर रोक लगाते थे। वहीं विद्या और बसवराज का एक चार साल का बच्चा भी है, लेकिन इसके बाद भी घरेलू हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

Shivratri Murder Case(credit social media )

Shivratri Murder Case(credit social media )

शिवरात्रि की रात के बाद बिगड़ी तबीयत

विद्या के अनुसार, 26 फरवरी 2025 की रात वह सामान्य तरीके से सोई थी। लेकिन अगली शाम जब वह उठी, तो उसे तेज दर्द महसूस हुआ। उसे ऐसा लगा कि किसी ने उसके दाहिने पैर में कुछ इंजेक्ट किया है। धीरे-धीरे उसकी तबीयत और खराब होती गई।

7 मार्च को उसने अटिबेले के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। वहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑक्सफोर्ड हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं डॉक्टरों को जांच में पता चला कि उसके शरीर में पारा पहुंच चुका है। पैर की सर्जरी की गई और लैब रिपोर्ट में भी पारा की पुष्टि हुई।

Shivratri Murder Case(credit social media )
Shivratri Murder Case (credit social media )

Shivratri Tragedy News: स्थिति बिगड़ती गई, कई अस्पतालों में इलाज

इसके बाद विद्या को विक्टोरिया अस्पताल शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि पारा उसके पूरे शरीर में फैल चुका था। शरीर के कई अंग कमजोर हो गए थे। किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा था। उसकी हालत स्थिर नहीं हो रही थी और उसे डायलिसिस पर रखना पड़ा। लगातार महीनों तक इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

Bengaluru Crime News: पति और ससुर ने मिलकर दिया इंजेक्शन

विद्या ने अपने बयान में साफ कहा था कि उसके पति बसवराज ने अपने पिता मारिस्वामचारी के साथ मिलकर उसे पारा इंजेक्ट किया था। इस घटना के बाद वह लगातार दर्द और बीमारी से जूझती रही। लगभग नौ महीने संघर्ष करने के बाद नवंबर में विद्या की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी

विद्या के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने बसवराज और उसके पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह सब कैसे हुआ, इंजेक्शन किसने दिया और पारा कहां से आया।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने जल्लाद! जन्मदिन के बहाने बुलाया, फिर पेट्रोल डालकर… 5 गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।