दोस्त बने जल्लाद! जन्मदिन के बहाने बुलाया, फिर पेट्रोल डालकर… 5 गिरफ्तार

Summary :

Mumbai Student Crime News: मुंबई के विनोबा भावे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को उसके दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। आरोपियों ने बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बहाने उसे बुलाया और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai Horror Crime: केक काटने के बहाने बुलाया घायल अबुल रहमान मकसूद आलम खान ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को उसका जन्मदिन था। वह उस दिन कॉलेज नहीं गया था। देर रात उसके दोस्त अयाज…

Mumbai Student Crime News: मुंबई के विनोबा भावे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को उसके दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। आरोपियों ने बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बहाने उसे बुलाया और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Horror Crime: केक काटने के बहाने बुलाया

Mumbai Student Crime News
Mumbai Horror Crime (Image- Social Media)

घायल अबुल रहमान मकसूद आलम खान ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को उसका जन्मदिन था। वह उस दिन कॉलेज नहीं गया था। देर रात उसके दोस्त अयाज मलिक समेत 5 लोगों ने उसे कॉल कर रात 12 बजे जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया। जब अबुल रहमान पहुंचा तो दोस्तों ने उसे केक काटने को कहा। इसी दौरान उन्होंने उस पर अंडे और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अबुल रहमान के विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई।

Mumbai Student Set To Fire: ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा

Mumbai Student Crime News
Mumbai Student Set To Fire (Image- Social Media)

पीड़ित छात्र ने बताया कि, “मैंने उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, तभी अशरफ मलिक ने बोतल उठाई और मुझ पर फेंक दी। उसमें से मुझे पेट्रोल की तेज गंध आई और मैंने चिल्लाकर कहा, ‘तुम क्या कर रहे हो?’’

इसके तुरंत बाद आरोपी युवकों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पीड़ित आग की लपटों में घिर गया और उसके बाद पांचों आरोपी फरार हो गए। यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Mumbai Student Crime News: छात्र का अस्पताल में इलाज जारी

Mumbai Student Crime News
Mumbai Student Crime News (Image- Social Media)

गंभीर रूप से झुलसे अबुल रहमान का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की मंशा की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों और अबुल रहमान के परिजनों से बात की जा रही है, पूरे मामले का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अबुल रहमान की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है। उससे भी पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।