Ambala News Today: पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आगाज़ हुआ है। इसी कड़ी में आज अंबाला में भी हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम,राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और पूर्व मंत्री असीम गोयल ने सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत की। इस महोत्सव के अंतर्गत एथलेटिक्स व विभिन्न फील्ड गेम्स का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल मंत्री ने रोहतक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ हुए दुखद हादसे पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हादसे के जिम्मेदारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Ambala News Today

खेल महोत्सव 2025 में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम , राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंच कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर खेल मंत्री ने बताया कि पूरे देश में पीएम के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने व नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
Rohtak News Today
वहीं खेल मंत्री ने रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट में पोल गिरने से हुई खिलाड़ी की मौत के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे में सरकार परिवार के साथ है और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अंबाला के खेल स्टेडियम की तरक्की और विकास के लिए खेल मंत्री ने हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।
Sansad Khel Mahotsav

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़े विज़न के साथ सांसद खेल महोत्सव का आगाज़ किया है। यह प्रतियोगिता अपने आप में बड़ा सन्देश देगी। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही आने वाले नीरज चोपड़ा,गीता-बबिता फोगाट बनेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी खेल मंत्री से आह्वाहन किया गया है।
ALSO READ: Pakistan Attack: धमाकों से दहला पाकिस्तान! सेना के ठिकाने के पास बम धमाका, मारे गए 3 लोग


Download Android App
Download iOS App




