शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex Nifty हरे निशान में, जानें बाजार में उछाल के 3 बड़े कारण

Summary :

Stock Market Rising Today Reason: भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी के साथ ही कारोबार भी हरे निशान में हो रहा है। बता दें कि आज मजबूत वैश्विक संकेतों के समर्थन के कारण भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 84,847 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 25,973 पर कारोबार कर रहा था। दिन में भी शेयर बाजार में तेजी जारी है। शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बड़े कारण के बारे में जानते है। Stock Market Rising Today Reason विश्लेषकों ने कहा कि…

Stock Market Rising Today Reason: भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी के साथ ही कारोबार भी हरे निशान में हो रहा है। बता दें कि आज मजबूत वैश्विक संकेतों के समर्थन के कारण भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 84,847 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 25,973 पर कारोबार कर रहा था। दिन में भी शेयर बाजार में तेजी जारी है। शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बड़े कारण के बारे में जानते है।

Stock Market Rising Today Reason
Stock Market Rising Today Reason

Stock Market Rising Today Reason

Stock Market Rising Today Reason
Stock Market Rising Today Reason

विश्लेषकों ने कहा कि निफ्टी लगातार सीमित दायरे में बना हुआ है, जिसका प्रतिरोध 26,000-26,050 के आसपास है और निकट अवधि में समर्थन 25,750-25,800 पर है, यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां परीक्षण करने पर आकर्षित हो सकता है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि जब निफ्टी 26,100-26,130 के स्तर को पार कर जाएगा, तब नए लॉन्ग पोजीशन पर विचार किया जा सकता है। साथ ही वैश्विक संकेतों और प्रमुख तकनीकी स्तरों पर कड़ी नजर रखी जा सकती है।

Indian Stock Market

Indian Stock Market
Indian Stock Market

वैश्विक बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही है, क्योंकि निवेशक दिसंबर 2025 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती के प्रति आशावादी हैं। इस सकारात्मक भावना ने घरेलू इक्विटी को भी ऊपर उठाने में मदद की।

Share Market Rise

Share Market Rise
Share Market Rise

शेयर बाजार में उछाल का एक और बड़ा कारण वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 62.48 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है और WTI क्रूड की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है और इसकी कीमत 57.95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

ALSO READ: हरे निशान पर दौड़ा शेयर बाजार, शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स 261 अंक उछला 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।