Sherlyn Chopra breast implant : Sherlyn Chopra ने कहा ” मेरी जिंदगी नर्क बन गयी ” एक्ट्रेस ने हटवाए ब्रेस्ट इम्प्लांट

Summary :

Sherlyn Chopra breast implant : Sherlyn Chopra  ने हालही में एक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस सर्जरी और इससे जुड़ी हुई अपनी भावनाओं के बारे में इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया है। आइए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने कौन सी सर्जरी करवाई है और इससे उनकी बॉडी में ऐसे क्या बदलाव हुए हैं? एक्ट्रेस हमेशा से फैंस के बीच अपनी अदाकारी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने एक सर्जरी करवाई जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय बनी हुयी हैं। Sherlyn Chopra हमेशा अपने ग्लैम लुक की वजह से सुर्खियों में छाई रहती…

Sherlyn Chopra breast implant : Sherlyn Chopra  ने हालही में एक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस सर्जरी और इससे जुड़ी हुई अपनी भावनाओं के बारे में इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया है। आइए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने कौन सी सर्जरी करवाई है और इससे उनकी बॉडी में ऐसे क्या बदलाव हुए हैं? एक्ट्रेस हमेशा से फैंस के बीच अपनी अदाकारी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने एक सर्जरी करवाई जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय बनी हुयी हैं।

Sherlyn Chopra हमेशा अपने ग्लैम लुक की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. हालांकि इस बार उनकी सुर्खियां में रहने की वजह कुछ और है. दरअसल एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया हुआ था. लेकिन अब उन्होंने अचानक इसे हटवाने का फैसला कर सबको चौंका दिया. वहीं शर्लिन ने एक इंटरव्यू में अचानक अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की असल वजह का खुलासा किया हैं।

लंबे समय से काफी तकलीफ में थीं शर्लिन

Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media
Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media

Sherlyn Chopra  ने वीडियो में बताया, ‘दोस्तों में पिछले कुछ महीनों से लगातार पीठ दर्द, सीने में दर्द, कंधे में दर्द और सीने में दबाव की दिक्कतों से जूझ रही हूं. ये दर्र बहुत गहरा है. मैंने कई मेडिकल टेस्ट करवाए. डॉक्टरों और जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि इस दर्द की वजह मेरे ये भारी ब्रेस्ट हैं. जो मैंने हेवी ब्रेस्ट इम्प्लांट कराया था ये सब उसकी वजह से ही हो रहा है. इसके बाद मैंने अपनी एनर्जी, सहनशक्ति और लाइफ में एक्टिव रहने के लिए तय किया है कि मैं हमेशा के लिए इन ब्रेस्ट इम्पलांट्स को हटवा दूंगी.

और आपको बता दे की उन्होंने अपनी सर्जरी कराई है। और अपने ब्रैस्ट इम्प्लांट को रिमूव कराया जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी हल्का महसूस कर रहीं हैं।

ब्रैस्ट इम्प्लांट को रिमूव करने के बाद Sherlyn केसा महसूस कर रही हैं।

Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media
Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media

इससे पहले Sherlyn Chopra  ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की न्यूज शेयर की थी. उन्होंने कहा था, “ ये भारी बोझ मेरे सीने से उतर गया है. एक इम्प्लांट का वजन 825 ग्राम था. मैं तितली की तरह लाइट महसूस कर रही हूं.” उन्होंने यंग जनरेशन से भी अपील करते हुए कहा था, “देश की युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इंफ्लूएंस होकर अपनी बॉडी के साथ कोई खिलवाड़ ना करें. आपको जो भी कराना हो उसे लेकर अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट के साथ इन डेप्थ डिसकशन करें. और कोई जल्दबाजी ना करें, भीड़ का हिस्सा बिल्कुल ना बनें.अपनी ऑथेंटिसिटी और रियलनेस की हिफाजत करें.”

Breast Implant Surgery : हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट क्या होता है?

Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media
Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media

ब्रेस्ट इम्प्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसमें स्तन का आकार बढ़ाने या बदलने लिए इम्प्लांट किया जाता है. ब्रेस्ट इंप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें स्तनों के आकार, बनावट या स्थिति को बदलने के लिए सिलिकॉन या सलाइन से भरे कृत्रिम इंप्लांट्स शरीर में लगाए जाते हैं. जब ये इंप्लांट्स सामान्य से बड़े या भारी होते हैं, तो उन्हें हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट कहा जाता है।

इम्प्लांट किसे मिलता है?

Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media
Sherlyn Chopra breast implant- Source : Social Media

डॉक्टर्स बताते है की “कई लोग इसे महज एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया के रूप में देखते हैं लेकिन यह उन महिलाओं के लिए बहुत प्रभावी है, जिनके स्तन प्राकृतिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं.”अगर कोई महिला सिर्फ़ सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर यह प्रक्रिया करवाने की सोच रही है, तो उसे ख़ुद से यह सवाल ज़रूर पूछना चाहिए क्या यह ज़रूरी है?

ब्रैस्ट इम्प्लांट से कोई ख़तरा है?

Doctors का कहना है कि इसमें भी अन्य सर्जरी की तरह ही संक्रमण का ख़तरा रहता है. वह कहते हैं, “कई लोगों को चिंता होती है कि इससे कैंसर हो सकता है या महिलाओं को स्तनपान कराने में परेशानी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. ब्रेस्ट इम्प्लांट से न तो कैंसर का ख़तरा बढ़ता है और न ही इससे बच्चे को दूध पिलाने में कोई दिक्क़त होती है.”

Also Read  : Dharmendra Sholay Re-release : Dharmendra का फैंस को तोहफा शोले का 4K रिस्टोर्ड वर्जन कब होगा रिलीज़ ?

 

 

Sneha Rai