Dharmendra Sholay Re-release : Dharmendra का फैंस को तोहफा शोले का 4K रिस्टोर्ड वर्जन कब होगा रिलीज़ ?

Summary :

Dharmendra Sholay Re-release : Dharmendra जी की फिल्म शोले का 4K रिस्टोर्ड वर्जन अब बहुत जल्द दर्शको के बीच आने वाला है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। साल 1975 की आइकॉनिक फिल्म शोले एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. ‘शोले: द फाइनल कट’ का 4K रिस्टोर्ड वर्जन 12 दिसंबर 2025 को पूरे भारत की 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा. बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शोले’ 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र (वीरू), अमिताभ बच्चन (जय), संजीव कुमार (ठाकुर), अमजद खान (गब्बर…

Dharmendra Sholay Re-release : Dharmendra जी की फिल्म शोले का 4K रिस्टोर्ड वर्जन अब बहुत जल्द दर्शको के बीच आने वाला है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। साल 1975 की आइकॉनिक फिल्म शोले एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. ‘शोले: द फाइनल कट’ का 4K रिस्टोर्ड वर्जन 12 दिसंबर 2025 को पूरे भारत की 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा.

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शोले’ 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र (वीरू), अमिताभ बच्चन (जय), संजीव कुमार (ठाकुर), अमजद खान (गब्बर सिंह), हेमा मालिनी (बसंती) और जया बच्चन (राधा) समेत अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सांभा और मौसी के छोटे-छोटे किरदारों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

फिल्म के शानदार डायलॉग्स आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। भले ही ‘शोल’ को रिलीज हुए 50 साल हो गए है लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज आज भी छाया हुआ है। दर्शकों के इस प्यार को मेकर्स दोगुना करने वाले हैं। 50 साल बाद शोले को री रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का नाम ‘शोले: द फाइनल’ कट है।

Dharmendra Movie : Sholay ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड

Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media
Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media

1975 में ‘शोले’ ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इतने साल बाद भी सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड ‘शोले’ के नाम है। उस दौर की यह सबसे महंगी फिल्म थी जिसका बजट करीब 3 करोड़ था। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 35 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई की थी। भले ही ‘शोल’ को रिलीज हुए 50 साल हो गए है लेकिन दर्शकों में इसका क्रेज आज भी छाया हुआ है। दर्शकों के इस प्यार को मेकर्स दोगुना करने वाले हैं। 50 साल बाद शोले को री रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का नाम ‘शोले: द फाइनल’ कट है।

फिल्म के किरदार यानी धर्मेंद्र कह चुके अलविदा

Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media
Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media

शोले अपनी कहानी जितनी यादगार है, उससे कई गुना ज्यादा इसके दमदार किरदारों की वजह से दिलों में बसी हुई है. जय-वीरू की दोस्ती. वीरू और बसंती का प्यारा रोमांस. बसंती की मौसी लीला मिश्रा की कॉमिक टाइमिंग. और ठाकुर-गब्बर की घातक दुश्मनी. यही सब मिलकर इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल करती है.

शोले के चार आइकॉनिक किरदार– वीरू, ठाकुर- गब्बर और जय– में अब तीन कलाकार हमें छोड़ चुके हैं. गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान का 27 जुलाई 1992 को 51 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उन्होंने यह रोल इतनी ताकत से निभाया कि डैनी डेन्जोंगपा. सुनील दत्त या शत्रुघ्न सिन्हा भी शायद इसे इस तरह जीवंत नहीं कर पाते.

फिल्म में वीरू ने छोड़ा जय का साथ

Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media
Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media

बता दें कि फिल्म में जय और वीरू के किरदार को काफी पसंद किया गया. पर्दे पर एक बार फिर जय-वीरू की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म के जय-वीरू का साथ छूट गया है. अब Dharmendra असल जिंदगी में वीरू ने जय का साथ छोड़ दिया है. आज बिना वीरू के जय की कल्पना नहीं की जा सकती.

सेंसर बोर्ड ने 1975 में क्यों बदला था एंड

Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media
Dharmendra Sholay Re-release- Source : Social Media

साल 1975 इमरजेंसी का दौर था. सेंसर बोर्ड ने शोले के क्लाइमैक्स को वॉयलेंट मानकर बदलने का आदेश दिया था. तब से लेकर आज तक दर्शक एक बदला हुआ एंड ही देखते आए हैं. लेकिन सेट पर मौजूद लोगों की कहानियों, फिल्म प्रेमियों और पुराने डॉक्यूमेंट्स में हमेशा इस बात का ज़िक्र होता रहा कि असली क्लाइमैक्स कितना इंटेंस और इमोशनल था.

अब ‘द फाइनल कट’ में आप वही सीन देख पाएंगे जिसमें ठाकुर (संजीव कुमार) अपने स्पाइक्स वाले जूते पहनकर गब्बर (अमजद खान) का सामना करते हैं. ये सीन न सिर्फ कहानी को एक पावरफुल क्लोजर देता है, बल्कि ठाकुर और गब्बर की दुश्मनी को भी पूरे अंजाम तक पहुंचाता है. सिप्पी फिल्म्स ने सोशल मीडिया ऐलान भी कर दिया है कि फिल्म को 4K और डॉल्बी 5.1 में शानदार तरीके से रिस्टोर किया गया है. जिससे थिएटर में देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा.

Also Read : Celina Jaitly : सेलिना जेटली ने पति से मांगे 50 करोड, पति के खिलाफ घरेलु हिंसा का दर्ज कराया केस

 

Sneha Rai