Celina Jaitly : सेलिना जेटली ने पति से मांगे 50 करोड, पति के खिलाफ घरेलु हिंसा का दर्ज कराया केस

Summary :

Celina Jaitly : बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में जब खबर आती है कि किसी भारी सितारे ने अपने निजी जीवन की परतें खोली हैं तो सुनने वाला हर किस्सा गौर से पढता है। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड की पूर्व फ़िल्मी अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकी Celina Jaitly ने अपने ऑस्ट्रियन पति Peter Haag के ख़िलाफ़ एक बेहद गंभीर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। प्यार से शुरुआत Celina Jaitly और पीटर की शादी 2010/2011 में हुई थी (मैरेज रजिस्ट्रेशन का विवरण उनके आवेदन में दिया गया है । शादी के कुछ समय बाद…

Celina Jaitly : बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में जब खबर आती है कि किसी भारी सितारे ने अपने निजी जीवन की परतें खोली हैं तो सुनने वाला हर किस्सा गौर से पढता है। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड की पूर्व फ़िल्मी अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकी Celina Jaitly ने अपने ऑस्ट्रियन पति Peter Haag के ख़िलाफ़ एक बेहद गंभीर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

प्यार से शुरुआत

CelinaJaitly- Source : Social Media
CelinaJaitly- Source : Social Media

Celina Jaitly और पीटर की शादी 2010/2011 में हुई थी (मैरेज रजिस्ट्रेशन का विवरण उनके आवेदन में दिया गया है । शादी के कुछ समय बाद दोनों को तीन बेटे हुए पहले ट्विन्स (2012 में) और फिर 2017 में फिर से ट्विन्स में से एक ने जन्म लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से एक ने हृदय समस्या के कारण जीवन नहीं पाया।
बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच यह जोड़ी बड़े प्यार से नजर आती थी लेकिन अब सामने आई शिकायत ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

मामला दर्ज आदेश और आरोप

CelinaJaitly- Source : Social Media
CelinaJaitly- Source : Social Media

21 नवंबर 2025 को सेलिना ने मुंबई की अदालत में आवेदन दाखिल किया जिसमें उन्होंने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।इसके तहत उन्होंने कुल ₹50 करोड़ मुआवजे की मांग की है और साथ ही मासिक भरण-पोषण के रूप में ₹10 लाख प्रतिमाह की राशि भी कोर्ट से मांग की है आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने पीटर पर जुर्म के कई आयामों पर आरोप लगाए हैं शारीरिक, मानसिक, मौन व मौखिक, आर्थिक क्रूरता, और बलात्कार जैसा व्यवहार भी शामिल है।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि पीटर ने शादी के बाद उन्हें काम करने से रोका, उनकी कमाई से हाथ धोया, उनकी संपत्ति उनसे जबरन ले ली, और उनके आत्म-सम्मान को तहस-नहस किया। आवेदन में एक दर्दभरा विवरण है “उन्होंने मुझे ‘मेइड‐सर्वेंट’ कहा, मेरा रूप देखकर कहा जाता था कि मैं उनकी मददगार लगती हूँ।” ऐसे अनेक अपमानजनक और नफरत भरे कथन उन्होंने मेरे सामने कहे। उन्होंने कहा उनके तीन बेटे फिलहाल ऑस्ट्रिया में पीटर के साथ हैं। सेलिना ने कोर्ट से यह भी आदेश मांगा है कि उन्हें वर्चुअल और टेलीफ़ोनिक माध्यम से बच्चों से “बाधित रहित” संपर्क मिलना चाहिए। अगले सुनवाई का दिन तय हुआ है 12 दिसंबर 2025 को।

कोर्ट में दायर की गई पिटीशन

CelinaJaitly- Source : Social Media
CelinaJaitly- Source : Social Media

21 नवंबर को सेलिना ने मुंबई की एक अदालत में अपनी पिटीशन दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने ऑस्ट्र‍िया के बिज़नेस और होटल मालिक पीटर हाग को नोटिस भेजा है। पिटीशन में उन्होंने पीटर हाग को नार्सिसिस्ट बताया और 10 लाख रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंसकी मांग की। एक्ट्रेस ने अपने तीनों बच्चों की कस्टडी मांगी। सेलिना ने कोर्ट से अनुरोध किया कि पीटर को उनके मुंबई वाले घर में घुसने से रोका जाए सेलिना का केस करंजावाला एंड कंपनी नाम की लॉ फर्म लड़ रही है।

पहले बेहद प्यार का रिश्ता दिखता था

CelinaJaitly- Source : Social Media
CelinaJaitly- Source : Social Media

यह बात चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि सेलिना ने पिछले साल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पीटर के लिए एक लंबा, भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने बताया था कि पीटर केवल 8 घंटे के लिए मुंबई आए थे और उसी दौरान प्रपोज़ कर दिया। उन्होंने उन्हें उसी जगह प्रपोज़ किया जहां उनकी मां ने कहा था कि उन्हें उनका “सही इंसान” मिलेगा। Celina Jaitly ने लिखा था कि 14 साल में उन्होंने मिलकर कई उतार-चढ़ाव झेले और शादी हर छोटे-मोटे झगड़े से ऊपर होनी चाहिए।

Also Read :  Romance ही नहीं एक्शन फिल्मो के भी बादशाह थे Dharmendra, देखे उनकी बेस्ट Movies

 

 

Sneha Rai