Mehndi Function Outfit: मेहँदी फंक्शन में लगाना है सबसे अलग तो ग्रीन से हटके इन कलर्स को करें ट्राई

Summary :

Mehndi Function Outfit: होने वाले दूल्हे को अपने लुक को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन दुल्हनों के लिए शादी से पहले भी कई ऐसी रस्में होती हैं, जिसमें उनका सबसे खूबसूरत लगना जरूरी होता है। इसके साथ-साथ इन रस्मों में घर की महिलाओं का भी बड़ा योगदान होता है, ऐसे में वो भी अपना लुक खास ही रखना चाहती हैं। आज हम आपको आउटफिट के कुछ ऐसे कलर्स लेकर आये है, जिससे आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। Mehndi Function Outfit: ग्रीन से हटके इन कलर्स को करें ट्राई 1. Pastel Floral Lehenga यदि आपका मन लहंगा…

Mehndi Function Outfit: होने वाले दूल्हे को अपने लुक को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन दुल्हनों के लिए शादी से पहले भी कई ऐसी रस्में होती हैं, जिसमें उनका सबसे खूबसूरत लगना जरूरी होता है। इसके साथ-साथ इन रस्मों में घर की महिलाओं का भी बड़ा योगदान होता है, ऐसे में वो भी अपना लुक खास ही रखना चाहती हैं। आज हम आपको आउटफिट के कुछ ऐसे कलर्स लेकर आये है, जिससे आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।

Mehndi Function Outfit: ग्रीन से हटके इन कलर्स को करें ट्राई

1. Pastel Floral Lehenga

Mehndi Function Outfit
Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)

यदि आपका मन लहंगा पहनने का है तो हल्के और फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। यह आपको मॉडर्न और पारंपरिक लुक का मिश्रण देगा। कुछ हटकर कैरी करना है तो हरे रंग की जगह पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या लैवेंडर रंगों का चयन करें। इसे फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पहनें।

2. Pink Outfits

Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)
Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)

पिंक के कई सारे शेड्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन मौका है शादी का तो इसके लिए ब्राइट शेड चुनें। लहंगा हो, साड़ी, सूट या फिर स्कर्ट- टॉप, हर एक में ये कलर अच्छा लगेगा। मिरर, गोटा- पट्टी वर्क के साथ तो ये कलर और भी ज्यादा खिलता है।

3. Green Anarkali

Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)
Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)

अनारकली कुर्ता को स्कर्ट या पलाज़ो के साथ पहनें। गोटा पट्टी वर्क वाले अनारकली कुर्ते मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। इसके लिए ग्रीन, येलो और रेड का कॉम्बिनेशन बढ़िया लगेगा। इस आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल चूड़ीदार कंगन और मीनाकारी झुमके कैरी करें।

4. Orange Outfits

Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)
Mehndi Function Outfit( Source: Social Media)

ऑरेंज भी शुभ मौकों पर पहना जाने वाला कलर है। इमेजिन करिए सब लोग ग्रीन में और आप ऑरेंज कलर में। डेफिनेटली ये कलर आपको इस मौके पर दिखाएगा हटके। हर तरह के ट्रेडिशनल वेयर्स में ये रंग जंचता है।

Also Read: बनने वाली है दुल्हन तो चूड़ा के लेटेस्ट डिजाइंस से करें अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट, देखें फोटोज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।