छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 3 घायल

Summary :

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव के पास मंगलवार देर रात एनएच-49 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे लोगों को निकालने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। Chhattisgarh News: कैसे हुई ये घटना? जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवागढ़ के शांति नगर के…

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव के पास मंगलवार देर रात एनएच-49 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।
ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे लोगों को निकालने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Chhattisgarh News: कैसे हुई ये घटना?

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident (credit-sm)

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवागढ़ के शांति नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी एक बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी सुकली के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो कुछ मीटर तक घसीटती चली गई। आसपास के लोगों ने घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

Janjgir-Champa Accident: घायलों को भेजा गया अस्पताल

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident (credit-sm)

स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि प्राथमिक अनुमान यही है कि तेज रफ्तार और रात का समय हादसे की बड़ी वजह हो सकते हैं। पुलिस ट्रक ड्राइवर की भूमिका और घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Road Accident: इन लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों के नाम विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (43 वर्ष), राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (27 वर्ष, पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (33 वर्ष), भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू (40 वर्ष) और कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, अन्य तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, यह घटना पूरे इलाके के लिए बेहद दुखद है। गांव में मातम का माहौल है, क्योंकि जिस खुशी के माहौल से लोग बारात से लौट रहे थे, उसी सफर में अचानक ऐसी त्रासदी हो गई कि कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।