लीजा हेडन ने बेटी की पहली तस्वीर की शेयर, नाम से भी उठा पर्दा

Summary :

बॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन अपनी प्रेगनेंसी के चलते खबरों में रहती है। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया हैं। लेकिन अब पहली बार लीजा और उनके पति डीनो ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन अपनी प्रेगनेंसी के चलते खबरों में रहती है। उन्होंने कुछ महीने पहले ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया हैं। लीजा को दो बेटों के बाद एक प्यारी सी बेटी हुई है। बेटी के जन्म के बाद से अब तक लीजा ने अपनी बेटी की कोई तस्वीरें नहीं दिखाई। लेकिन अब पहली बार लीजा और उनके पति डीनो ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लीजा और उनकी बेटी दोनों ही बेहद प्यारी लग रही हैं।
लीजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। जिसके बाद अब पहली बार उनके पति ने बेटी की फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लीजा इन दिनों सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। ऐसे में ये काम उनकी जगह उनके पति ने कर दिया है। डीनो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटी और पत्नी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में लीजा अपनी बेटी को गोद में लेकर खड़ी हैं और दुलार कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डीनो ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। लीजा और डीनो ने बेटी का नाम ‘लारा’ रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डीनो ने कैप्शन में लिखा, ‘MY GIRLS लीजा और लारा।’ इन तस्वीरों पर लीजा के फैंस और दोस्त कमेंट कर दोनों मां बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फोटोज में लीजा ब्लैक ओवरकोट में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी बेटी लारा व्हाइट बेबी ड्रेस में हैं। बेटी को गोद में लिए लीजा उसे निहारती देखी जा सकती हैं। दूसरी तस्वीर में लीजा ने बेटी को अपने सीने से लगा रखा है। इस तस्वीर में लारा का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। मां की गोद में सोई लारा बेहद प्यारी लग रही है। तीसरी तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि ये लीजा के घर की बालकनी की है। इसमें लीजा ऑफ व्हाइट स्लीवलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। बालकनी की रेलिंग पर बैठी लीजा बेटी को गोद में लिए हुए है। लीजा की बेटी की पहली तस्वीर देख, उनके फैंस बेहद खुश हैं। 

बता दें कि लीजा हेडन आखिरी बार साल 2016 में फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आई थीं। इसके अलावा लीजा ‘द शौकींस’, ‘क्वीन’, ‘हाउसफुल 3’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस एमटीवी के रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल्स’ को भी होस्ट करती हुई नजर आ चुकी हैं।

Desk Team