साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) आए दिन एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही हैं इस फिल्म की उड़ान थामे नहीं थमती दिख रही हैं। पहले जहां इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। तो वहीं अब एक और अवार्ड अपने नाम कर लिया हैं।

जैसा की सभी जानते हैं फिल्म के इस गाने को ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली और एक्टर राम चरण इस अवॉर्ड की तैयारियों में शामिल हो चुके हैं। जिसके लिए दोनों एक्टर्स बीते दिनों अमेरिका के लिए रवाना भी हुए थे। जहां दोनों अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस अवॉर्ड से जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है। जी हाँ…! खबर है कि ऑस्कर अवॉर्ड में राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव इस गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।
12 मार्च को सजेगी ऑस्कर नाइट

आपको आगे की खबर के लिए बता दें कि, 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में होने वाले ऑस्कर्स 2023 में इस गाने को सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव द्वारा एक लाइव परफॉर्म दी जाएगी। साथ ही बता दें कि, उन्होंने ही इस गाने को गाया है और अब एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में इस गाने पर अपने एक धमाकेदार लाइव परफॉर्म भी दने को तैयार हैं। इस गाने को म्यूजिक एमएम कीरावनी द्वारा दिया गया है। इस गाने की टक्कर ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में रिहाना, लेडी गागा, मिट्स्की, David Byrne और डायने वारेन से होने जा रही हैं जो इसकी सफलता भी बेहद बड़ी बात हैं।
राम चरण भी देंगे लाइव परफॉर्म ?

बीते दिनों खबर थी कि एक्टर राम चरण की भी ये एक बड़ी ख्वाहिश है कि वह ऑस्कर में अपने इस गाने पर परफॉर्म करें। हालांकि इस बात पर खुद एक्टर राम चरण का रिएक्शन भी सामने आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘हम कहीं भी ‘नाटू नाटू’ पर परफॉर्म करना पसंद करेंगे, जिसके लिए हमारी इतनी सराहना हो रही है।
Rahul Sipligunj and Kaala Bhairava. “Naatu Naatu.” LIVE at the 95th Oscars.
Tune into ABC to watch the Oscars LIVE on Sunday, March 12th at 8e/5p! #Oscars95 pic.twitter.com/8FC7gJQbJs
— The Academy (@TheAcademy) February 28, 2023
हालांकि हर जगह हमें परफॉर्म करने का मौका नहीं मिल पाता है ऐसे में इतने बड़े मंच पर परफॉर्म करना हमारे लिए गौरव की बात होगी। अगर हमें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में इस पर डांस करने का मौका मिलेगा तो इससे हमें अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में बहुत खुशी होगी।’
राम और एनटीआर का शानदार डांस मिलेगा देखने

‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है इसपर दोनों एक्टर की कमेस्ट्री लाजवाब थी। इस गाने पर इन सितारों के डांस ने हर किसी को हैरान कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



