बीते शुक्रवार की दोपहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था,जिसके बाद उन्हें फौरन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रेमो को दिल का दौरा पडऩे के बाद से उनके चाहने वाले काफी ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में अब सभी लोग रेमो डिसूजा के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वैसे ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब कोरियोग्राफर पहले से बेहतर हैं।

सबसे पहले अहमद खान पहुंचे
रेमो को दिल का दौरा पडऩे की खबर मिलते ही बॉलीवुड कोरियोग्राफर अहमद खान सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा सलमान युसूफ खान,डांसर धर्मेश और रेमो के खास दोस्त अभिनेता आमिर अली भी उनका हाल चाल लेने के लिए हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। वहीं आमिर खान ने बताया कि रेमो फिलहाल आईसीयू में है लेकिन वो रिकवर हो रहे हैं।

इसके अलावा रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल डिसूजा ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वहीं लिजेल डिसूजा ने बताया कि यह एक ब्लॉकेज था। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है,वो आईसीयू में है। कृपया प्रार्थना करें। अगले 24 घंटे बहुत जरूरी है।

आपको बता दें,रेमो डिसूजा ने बतौर बैकग्राउंड डांसर और फिर कोरियोग्राफर बन अपने कैरियर की शुरूआत की थी। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में भी अपनी किस्मत अजमाई तब उन्होंने फालतू जैसी फिल्मों का डायरेक्शन में कदम रखा।

इसके अलावा रेमो ने फ्लाइंग जट,रेस 3,एबीसीडी,एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डारेक्टर किया है। इसके अलावा रेमो कई डांस रियलिटी शो में बतौर जज भी दिखाई दिए हैं। फिलहाल फैंस उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



