फिल्ममेकर करण जौहर पिछले काफी समय से विवादों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलोचना झेल चुके फिल्ममेकर एक बार फिर अपने आगामी वेब शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ को लेकर घिर गए हैं।

मधुर भंडारकर ने करण जौहर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी एक आगामी रिएलिटी शो का नाम उनकी फिल्म के नाम पर रख दिया है और अब मधुर ने करण से अपने शो के टाइटल को बदलने की गुजारिश की है।

मधुर भंडारकर ने साल 2016 में अपनी फिल्म ‘बॉलीवुड वाइव्स’ का ऐलान किया था, जिस पर इस वक्त काम जारी है। इस बीच, करण ने अपने वेब सीरीज प्रोडक्शन का ऐलान किया, जिसका शीर्षक ‘फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ रखा गया है।

मधुर भंडारकर ने इसे लेकर शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय करण जौहर आप और अपूर्व मेहता मुझसे वेब के लिए बॉलीवुड वाइव्स टाइटल की मांग की थी, जिसे मैंने इनकार कर दिया था, क्योंकि मेरी परियोजना निर्माणाधीन है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स करने इस्तेमाल कर लिया है। कृपया मेरी परियोजना को बर्बाद न करें। मैं आपसे शीर्षक को बदलने का विनम्र आग्रह करता हूं।”

रिपब्लिक की रिपोर्ट के मुताबिक मधुर भंडारकर ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मधुर ने आईएमपीपीए को ईमेल के जरिए एक लेटर भेजा है। जिसके जवाब में आईएमपीपीए ने कहा है कि उन्होंने करण जौहर को वेब शो के लिए टाइटल जारी नहीं किया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स और धर्मा प्रोडक्शन को टाइटल बदलने के लिए कहा है।


Download Android App
Download iOS App



