इस क्रिकेटर के प्यार में अपना सबकुछ गवाने को तैयार हो गई थीं Madhuri Dixit, फिर क्यों जुदा हुई राहें?

Summary :

एक क्रिकेटर ऐसा था जिसकी खातिर बॉलीवुड की उस दौर की सबसे खूबसूरत हीरोइन सब कुछ छोड़ने को तैयार थीं। ये क्रिकेटर थे अजय जडेजा। जिन्हें माधुरी दीक्षित बेतहाशा प्यार करती थीं। लेकिन ये रिश्ता मुकम्मल हो पाता उससे पहले ही यह दास्तां अधूरी रह गई।

इस बात में कोई दोराह नहीं है कि क्रिकेटर और बॉलीवुड हसीनाओं की कहानी दशकों से चली आ रही है। मंसूर अली ख़ान पटौदी और शर्मिला टैगोर से लेकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा और अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल ही क्यों ना हो। मगर एक लव स्टोरी ऐसी भी है जो अपने मुकाम तक नहीं पहुंची मगर इस कपल की लव-स्टोरी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी।
हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बी-टाउन में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी अपने एक्टिंग करियर में अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। जहां अदाकारा के एक इशारे पर लाखों फैंस अपना सब कुछ लुटाने के लिए तैयार थे। मगर उस दौर की सबसे मशहूर और पॉपुलर एक्ट्रेस एक क्रिकेटर के लिए अपना सब कुछ गंवाने के लिए तैयार थीं।
ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि अजय जडेजा थे। अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित 1990 के दौर के पावर कपल कहे जाते थे। अजय को एक्ट्रेस बेइंतहा मोहब्बत करती थीं और उनके लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार थीं। मगर दोनों का रिश्ता मुकम्मल हो पाता उससे पहले ही उनके रास्ते अलग हो गए।
बॉलीवुड गलियारों की मानें तो माधुरी और अजय जडेजा की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरों को देखने के बाद उनके मोहब्बत के चर्चे सरेआम होने लगे। कहा तो ये भी जाता है कि माधुरी दीक्षित अजय जडेजा के प्यार में इस कदर डूबी थीं कि डायरेक्टर्स से उन्हें फिल्मों में लेने की सिफारिश भी करने लगीं थी।
मगर जैसा ही फिल्मों में हर प्रेम कहानी में एक विलेन होता है वैसे ही माधुरी और अजय की लव-स्टोरी में उनके हालात और फैमली विलेन बने। जहां माधुरी दीक्षित एक मिडिल क्लास फैमली से थीं। वही, अजय जडेजा एक रॉयल फैमली से ताल्लुख रखते है।
ऐसे में क्रिकेटर की फैमली माधुरी और उनके रिश्ते के खिलाफ थी। अजय के मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसने के बाद एक्ट्रेस की फैमली ने भी इस रिश्ते पर एतराज जताया। ऐसे में दोनों का ही परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था और इसी के चलते दोनों के राहें अलग-अलग हो गई।

Desk Team