मधुरिमा तुली वैसे तो अब तक कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है, लेकिन उन्हें जो पहचान बिग बॉस 13 से मिली वो सबसे अलग है। इस शो में उनकी लव लाइफ खुलकर बाहर आ गई। साथ ही फैंस को उनका एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने सबको चौंका दिया था। वही अब मधुरिमा तुली कलर्स चैनल से नाराज हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर नाराजगी जाहिर की। दरअसल, ये पूरा मामला मधुरिमा और विशाल आदित्य सिंह के फ्राई पैन वाले इंस्टिडेंट से जुड़ा हुआ है।

आपको बता दे, शो खतरों के खिलाड़ी में विशाल आदित्य सिंह ने हिस्सा लिया है। शो में विशाल ने एक स्टंट अच्छे से परफॉर्म नहीं किया था। जिसके बाद शो पर फ्राई पैन वाला इंस्टिडेंट रीक्रिएट करवाया गया। इसी वजह से मधुरिमा तुली नाराज है और उन्होंने चैनल वालों से ऐसा न करने के लिए कहा है। दरअसल, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह एक्स कपल हैं। दोनों ने बिग बॉस 13 के घर में हिस्सा लिया था। यहां दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ जिसके बाद मधुरिमा ने अपना आपा खोते हुए, विशाल को फ्राई पैन से मारा था। जिसेक बाद उन्हें सजा के तौर पर घर से बाहर निकाल दिया गया था और अब ये वीडियो अक्सर ही देखने को मिल जाता है।
जिससे तंग आकर अब मधुरिमा ने वीडियो शेयर कर कलर्स चैनल से रिक्वेस्ट की है और बताया है कि उनकी मां सुबह से रो रही हैं, उन्हें डायबिटीज है और उसी घटना के कारण पहले भी अस्पताल में भर्ती थी। वो घटना जिस इंसान के साथ हुई उस व्यक्ति के साथ उनके पर्सनल रिलेशन के बारे में आप एक भी बात नहीं जानते हैं। वीडियो में मधुरिमा बता रही हैं कि उन्होंने कलर्स के साथ बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन जिस तरह चैनल एक हादसे को टीआरपी के लिए बार-बार यूज कर रहा हैं, वो सही नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



