बॉलीवुड में अक्सर किसी न किसी सेलेब्स की तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं और ये अब काफी आम बात हो गई है। मगर, ऐसा नहीं तलाक होने के बाद लोगों की जिंदगी वहीं पर ठहर नहीं जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने तलाक के बाद लिव इन में रहना बेहतर समझा। वहीं इनमें कुछ ऐसे जिन्होंने सात फेरे भी लिए और कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी राहें अलग कर ली।
मलाइका अरोड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा का आता है। एक्ट्रेस ने अरबाज खान संग अपना 18 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया और अब अर्जुन कपूर के साथ लिव इन रिलेशन में रहती हैं।
दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने उस समय सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने साहिल सांघा के साथ तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने गुपचुप वैभव रेखी के साथ शादी रचाई, जिसके कुछ महीने बाद उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। वैसे रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि साहिल साहिल के साथ शादी से पहले दीया लिव इन में रहा करती थीं।
कल्कि केकलां

एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद कल्कि गाय हर्षबर्ग को डेट करने लगीं। दोनों लिव इन में साथ रहने लगे और बिना शादी के ही कल्कि ने गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया।
काम्या पांजाबी

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने पहले शादी बंटी नेगी संग कि थी। दोनों को एक बेटी भी थी। वहीं साल 2013 में काम्या और बंटी ने तलाक ले लिया था। इसके बाद काम्या ने दिल्ली बेस्ड तलाकशुदा बिजनेसमैन शलभ डांग के साथ शादी रचाई। बताया जाता है काम्या और शलभ भी शादी से पहले लिव इन में रहते थे।
रश्मि देसाई

रश्मि देसाई मे अभिनेता नंदीश सिंह संधू संग साल 2012 में शादी रचाई थी, हालांकि साल 2016 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद बिद बॉस में खुलासा हुआ था कि रश्मि और अरहान इतने क्लोज हैं कि वो रश्मि के साथ उनके घर पर ही रहने लगे थे।


Download Android App
Download iOS App



