सिंगिंग टैलेंट रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में है और फैंस को भी शो बहुत पसंद आ रहा है। फिलहाल शो में ऑडिशन का दौर चला हुआ है और पिछले हफ्ते शो में एक कंटेस्टेंट ने शो की जज नेहा कक्क्ड़ को मंच पर जबरदस्ती किस कर दिया।

कंटेस्टेंट की इस हरकत से हर कोई हैरान रह गया था। शो के बाकी जज अनु मालिक और विशाल डडलानी भी हक्के बक्के रह गए थे। कंटेस्टेंट शो में राजस्थानी वेशभूषा में आया था और नेहा कक्कड़ के लिए कई तोहफे भी लाया था।

कंटेस्टेंट की जिद पर तोहफे लेने के बाद नेहा कक्कड़ ने आभार प्रकट करने के लिए उसे गले लगाया तो कंटेस्टेंट ने नेहा को जबरदस्ती किस कर दिया। अनु मलिक और विशाल ददलानी भी इस हरकत पर शॉक्ड हो गए।ये वीडियो सोशल मीडिया अपर वायरल होते ही फैंस ने भी अलग अलग रिएक्शन दिए ।

कुछ का कहना था कि उस लड़के को पकड़ कर पुलिस में देना चाहिए थे तो कुछ ने इस कंट्रोवर्सी पर विशाल ददलानी से पूछ रहे थे आपने आपके सामने ऐसा कैसे होने दिया। कुछ यूजर्स ने उस लड़के को जोरदार चांटा मारने जैसी भी सलाह भी दी।

विशाल डडलानी ने रिप्लाई में फैंस को कहा कि कंटेस्टेंट की इस हरकत के बाद हमने ये तय किया था की इस लड़के को पुलिस के हवाले किया जाए। पर नेहा कक्कड़ ने ऐसा करने से मना कर दिया।

नेहा ने कहा, ‘ हमें उस लड़के को मनोवैज्ञानिक सपोर्ट देना चाहिए। हम कोशिश करेंगे उस लड़के का बेहतर इलाज हो सके। बता दें कि नेहा को किस करने वाले उस लड़के का नाम मिलन राजपूत है।


Download Android App
Download iOS App



