कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी ने 3 दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी है। यदि कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इस दिन कमाई काफी धीमी रही थी लेकिर फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में काफी कमाल का धमाल मचाना शुरू कर दिया तो बड़ी तेजी से रफ्तार भी पकड़ ली।
26 जनवरी के मौके पर हुई शानदार कमाई
खबरों के अनुसार फिल्म मणिकर्णिका ने ओपनिंग डे पर यानि शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने 26 जनवरी के दिन 19 करोड़ की बेहद ही शानदार कमाई की थी। इसी कमाई को देखकर अब खुद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म मणिकर्णिका रविवार को भी खूब पैसे कमा चुकी होगी।
वहीं कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म मणिकर्णिका ने रविवार को करीब साढ़े 15 करोड़ रुपए की कमाई कर काफी अच्छा प्रदर्शन दिया है।
फिल्म मणिकर्णिका ने अबतक 40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस बात कि खबर बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट द्वारा मिली है। बता दें कि सिर्फ तीन दिन में 42 करोड़ रुपए की कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए अच्छा माना जाता है।
वहीं लोग कंगना रनौम को झांसी की रानी के किरदार में देखना काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को भारत में 3000 स्क्रीन्स और विदेशो में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंगना की फिल्म आगे आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्दशन दिखा पाएगी।
फिल्म मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है जिसमें वह लीड किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत की खूब तारीफ हो रही है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका अपने दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर क्या जादू चला पाती है।
फिल्म ठाकरे VS मणिकर्णिका : बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़


Download Android App
Download iOS App









