कैंसर टैस्ट में Manisha Koirala हुईं पास, अपनी मां के साथ मनाया ‘जिंदगी का जश्न’

Summary :

इंस्टाग्राम पर मनीषा ने मां के साथ खास पलों की तस्वीरें साझा कीं

मनीषा कोइराला ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपनी मां के साथ जीवन और स्वास्थ्य का जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ डोसा खाते हुए तस्वीर साझा की और लिखा कि स्वास्थ्य जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद हमेशा जश्न मनाना चाहिए।

कैंसर जैसी बिमारी होना किसी श्राप से कम नहीं है, वहीं जब इससे किसी को निजाद मिले तो इसे सेलिब्रेट करना तो बनता है। वहीं इसी खुशी को मना रही हैं बॉलीवुड ब्यूटी मनीषा कोइराला, दरअसल मनीषा कोइराला ने अपनी मां के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा कीं और स्वास्थ्य जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने डोसे का आनंद लिया और जीवन के हर पल का जश्न मनाने का संदेश दिया। कैंसर से जंग जीत चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपनी मां के साथ मिलकर जीवन और स्वास्थ्य का जश्न मना रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मनीषा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ बिताए खास पलों की तस्वीर शेयर की।

अभिनेत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “स्वास्थ्य और उपचार का जश्न मना रही हूं। आज कुंडलिनी डायग्नोस्टिक्स के बाद मां और मैंने मर्क्योर में कुछ बहुत ही स्वादिष्ट डोसा खाया। एक बुद्धिमान व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि ‘जब भी आपको चेक-अप से क्लीन चिट मिले, तो हमेशा जश्न मनाएं।’ तो हम यहां हैं और खुशी और हर पल का आनंद ले रहे हैं।”

मनीषा ने पोस्ट शेयर करते हुए कुछ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया, जिसमें मां-बेटी के प्यार, खुशी, डोसा लव जैसे शब्दों का जिक्र किया।

2012 में मनीषा कोइराला को स्टेज 4 के ओवेरियन कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में सर्जरी और कीमोथेरेपी सहित व्यापक उपचार कराया और 2013 तक पूरी तरह ठीक हो गईं। इसके बाद वे कैंसर से बचे लोगों की मुखर समर्थक बन गईं और वे अपनी यात्रा का इस्तेमाल जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए करती हैं।

मनीषा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1989 में आई नेपाली फिल्म “फेरी भेटौला” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1991 में आई हिंदी फिल्म “सौदागर” से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।

54 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘बॉम्बे’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘इंडियन’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘कच्चे धागे’, ‘मुधलवन’, ‘कंपनी’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’ और ‘लज्जा’ जैसी फिल्मों में काम किया।

2024 में वह संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में दिखाई दी थीं। उनके किरदार और अदाकारी को काफी सराहना मिली थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.