बॉलीवुड के उभरते हुए एक्टर कहे जाने वाले मनोज बाजपेयी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल अधिकांश हम ये खबर सुनते हैं की जाने-माने नेता और अभिनेताओं का सोशल मीडिया हैक होते रहते हैं। ऐसे में अब इस समस्या के शिकार मनोज बाजपेयी भी हो गए हैं। जिन्होंने ये खबर दी है की उनका ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट हैक हो चूका। इसी के साथ एक्टर ने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी शेयर किया हैं।

दरअसल मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इस बारे में आपको सूचित किया जाएगा।’

बता दे की उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई है। उनके ट्विटर पर दिख रहे पोस्ट गुरुवार के ही हैं और उनके नाम के बारे में ही हैं।उनमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ देखने के लिए कहा गया है, जबकि एक अन्य दिल्ली में ठंड के मौसम के बारे में है। गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके पिछले काम की तारीफ करने वाले फैन्स के रीट्वीट भी हैं।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करे तो बीते महीने अभिनेता ने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की थी। लोकप्रिय वेब शो एस्पिरेंट्स, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड और फ्लेम्स के लिए जाने वाले अपूर्व इस फिल्म के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।

हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था। इस म्यूजिक एल्बम में उन्होंने अपनी फेमस फिल्म सत्य के पॉपुलर सॉन्ग ‘सपनों में मिलती है’ के रीमेक में एक्टिंग की है।


Download Android App
Download iOS App



