Manoj Muntashir को भायी Shilpa Shetty के कैफे की ये डिश, जमकर उठाया लुत्फ

Summary :

मुंबई के ब्लौंडी कैफे में मनोज मुंतशिर ने चखी ये खास डिश

शिल्पा शेट्टी के कैफे में मनोज मुंतशिर ने बेन्ने पोडी डोसा का आनंद उठाया और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की। उन्होंने शिल्पा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह डिश मुंबई में न खाकर बहुत कुछ मिस कर दिया है।

मनोज मुंतशिर ने शिल्पा शेट्टी के कैफे ब्लौंडी की एक डिश का लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर शिल्पा को जिंदगी में ‘जायका’ जोड़ने के लिए धन्यवाद कहा। मनोज मुंतशिर रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित कैफे ब्लौंडी पहुंचे, जहां उन्होंने एक खास तरह के ‘बेन्ने पोडी डोसा’ का लुत्फ उठाया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें ये डिश इतनी पसंद आई कि उनसे रहा नहीं गया और उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री का धन्यवाद किया। इसी के साथ मनोज ने शिल्पा को इस फोटो में टैग किया और फैंस से भी ये अपील की कि वो भी आकर इस डिश को ट्राय करें। चलिए आपको बताते हैं कि मनोज मुंतशिर ने क्या लिखा और इसी के साथ आपको बताएंगे कि ये डिश आखिर बनती कैसे है।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए मनोज ने कैप्शन में लिखा, “यदि आप मुंबई में रहते हैं और आपने ब्लौंडी में बेन्ने पोडी डोसा नहीं खाया है, तो आपने कुछ मिस कर दिया है। हमारी जिंदगी में ‘जायका’ जोड़ने के लिए धन्यवाद, शिल्पा शेट्टी।” शेयर की गई तस्वीर में मनोज बेन्ने पोडी डोसा खाते नजर आए। बेन्ने पोडी डोसा के बारे में बता दें कि यह दक्षिण भारत की डिश है और देश भर में लोग बड़े चाव या पसंद के साथ इसे खाते हैं। यह एक प्रकार का डोसा है, जो मक्खन और उसमें डाले जाने वाले मसाले के पाउडर से बनाया जाता है। इसके साथ नारियल, धनिया समेत कई तरह की चटनी भी सर्व की जाती है। वहीं, शिल्पा शेट्टी के कैफे के बारे में बता दें कि उनके कैफे का उद्घाटन हाल ही में हुआ है, मुंबई के खार पश्चिम में स्थित ब्लौंडी में कॉफी के साथ ही खाने के लिए शानदार मेन्यू भी है, जिसमें बेन्ने पोडी डोसा के अलावा भी बहुत कुछ है।

शिल्पा शेट्टी शानदार अभिनेत्री के साथ ही सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनका मुंबई में ‘बैस्टियन’ नाम का एक लग्जरी होटल है। वर्कआउट और फिटनेस को लेकर सचेत रहने वाली अभिनेत्री ने योग को लेकर अपना एक डीवीडी लॉन्च किया था। उनका एक फिटनेस ऐप भी है। वह पति राज कुंद्रा के साथ भी कई कारोबारों से जुड़ी हैं। शिल्पा आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन भी हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.