बॉलीवुड में नहीं चला करियर तो अब टॉलीवुड के रास्ते पर चलीं Manushi Chhillar , इस फिल्म में आएंगी नजर

Summary :

सोनी पिक्चर फिल्म इंडिया ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने मानुषी छिल्लर की कास्टिंग का एलान किया है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में मानुषी के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। मगर मानुषी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। ना तो फिल्म दर्शको को पसंद आई और ना ही मानुषी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत पाईं।
इन दिनों जिस तरह साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद अब मानुषी ने टॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर लिया है। साउथ एक्टर वरुण तेज की अपकमिंग तेलुगू फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड की एंट्री हो गई है। फिल्म में वो एक खास रोल अदा करती दिखेंगी।
मानुषी छिल्लर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है ऐसे में फिलहाल इसका नाम वीटी 13 रखा गया है। ये फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। ये सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन फिल्म है।

बता दें कि इस फिल्म में वरुण तेज भारतीय सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं मानुषी रडार ऑफिसर का रोल निभाएंगी। फिल्म को शक्ति प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। वीटी 13 के लेखक आमिर खान और सिद्धार्थ राजकुमार हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनेसां पिक्चर्स के संदीप मुड्डा कर रहे हैं।
मानुषी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ तेहरान में भी नजर आने वाली हैं। मानुषी द ग्रेट इंडियन फैमिली फिल्म की भी शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। मानुषी और जॉन की फिल्म तेहरान को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Desk Team