बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान इन दिनों कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस से अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में है। एक्ट्रेस की तरफ से मेल्विन पर कई आरोप लगाए गया कि वो रिलेशनशिप में होने के बाद भी कई अन्य लड़कियों के साथ सम्पर्क में थे। मेल्विन ने सना के आरोपों को गलत बताया है और अब उन्होंने अपना रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
.jpg)
मेल्विन और सना दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने ब्रेकअप की बात भी सना ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर ही शेयर की थी। सना ने मेल्विन को लेकर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया था कि वो उन्हें धोखा दे रहा है।
.jpg)
मेल्विन लुइस ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी थी पर अब उन्होंने एक कॉल रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस रिकॉर्डिंग में सना खान को ये कहते सुना जा सकता है कि उनका प्लान मेल्विन की छवि खराब करने का था।
इस फोन रिकॉर्डिंग में सना खान और मेल्विन लुइस आपस में बात कर रहे है। सना मेल्विन से ये कहती है कि मुझे आपको शर्मिंदा करना पड़ा पर मेरा मकसद था कि मैं पब्लिकली अच्छा महसूस करना चाहती थी। इस बात पर मेल्विन कहते है कि मुझे भरोसा है कि ये तुम्हारा प्लान था। सना जवाब देती है कि हाँ उनका यही इरादा था।
.jpg)
मेल्विन लुइस ने इस स्क्रीन रिकॉर्डिंग को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “तुमने मेरा मजाक उड़ाया, तुमने मेरी जाति और स्किन कलर का मजाक उड़ाया। तुमने मेरे परिवार का मजाक उड़ाया। गलत आरोप लगाकर मेरे करीबियों का मजाक बनाया।
मेल्विन ने अपने कैप्शन में आगे लिखा , ” तुम्हे अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और मुझे उम्मीद है कि अब तुम अपने लिए बेहतर महसूस कर रही होंगी। मेल्विन के इस खुलासे में कितनी सच्चाई है ये तो समय आने पर पता लगेगा पर फैंस इस बात पर बेहद हैरान है। अब सभी को सना खान के अगले रिएक्शन का इंतजार है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



