इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चैलेंज खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज हर कोई करता नज़र आ रहा है। इस मज़ेदार चैलेंज को सोशल मीडिया यूजर्स के साथ- साथ हॉलीवुड और अब बॉलीवुड के सेलेब्स भी एक्सेप्ट करते नज़र आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। मीरा और शाहिद ने साथ में सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज लिया। इसका वीडियो मीरा राजपूत ने शेयर किया है, जो वायरल हो गया।

जी हां, अब शाहिद और मीरा ने सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज में हिस्सा लिया। साथ ही इस वीडियो पर इशान खट्टर ने भी कमेंट किया है। बता दे, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। दोनों अक्सर वायरल चैलेंजेस में हिस्सा लेते रहते हैं और इसकी झलक अपने फैंस के साथ भी शेयर करते रहते हैं।

अब इस लेटेस्ट वीडियो में मीरा शाहिद को सेंटर ऑफ ग्रैविटी चैलेंज देती नजर आ रही हैं। वो शाहिद को घुटनों पर बैठने के लिए कहती हैं, फिर दोनों हाथों को नीचे रखने, इसके बाद गालों पर रखने के लिए कहती है। इसके बाद वो घुटने जमीन पर रखते हुए दोनें हाथों को एक साथ पीठ पर रखने के लिए कहती हैं। वहीं ये सब कुछ शाहिद बेहद शानदार तरीके से कर लेते हैं, ये सब देखकर मीरा हैरान रह जाती हैं और हंसते हुए वीडियो बंद कर देती हैं। वैसे आपको बता दे, अब तक ये पहली बार हुआ है जब किसी लड़के ने ये चैलेंज पूरा किया है। जिसे देखकर फैंस भी बेहद खुश हो रहे है।
वही, मीरा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘चुनौती के लिए हमेशा तैयार हैं मिस्टर कपूर। आप एक ‘स्मूथ ऑपरेटर’ हो, कमाल कर दिया।’ वहीं पोस्ट पर ईशान खट्टर ने भी अपना रिएक्शन देते हुए दिल की इमोजी शेयर की है। ईशान खट्टर ने लिखा है- ‘मैंने भी किया है।’

आपको बता दे ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल है। मीरा भले ही एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई देती हैं।


Download Android App
Download iOS App



