Mirai Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही Teja Sajja की Mirai ? जानें कितनी कमाई

Summary :

Mirai Box office Collection: Teja Sajja की फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने इतनी जल्दी अपनी खास जगह बना ली है कि अब इसकी सफलता की गूंज पूरी इंडस्ट्री में सुनाई दे रही है। न केवल दर्शक बल्कि फिल्म के जानकार और आलोचक भी ‘मिराई’ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यह फिल्म अपनी कहानी, तकनीक और अभिनय के कारण इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। Mirai Box office Collection ट्रेड वेबसाइट सैकनिलक के मुताबिक, फिल्म Mirai ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए…

Mirai Box office Collection: Teja Sajja की फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने इतनी जल्दी अपनी खास जगह बना ली है कि अब इसकी सफलता की गूंज पूरी इंडस्ट्री में सुनाई दे रही है। न केवल दर्शक बल्कि फिल्म के जानकार और आलोचक भी ‘मिराई’ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यह फिल्म अपनी कहानी, तकनीक और अभिनय के कारण इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mirai Box office Collection
Mirai Box office Collection

Mirai Box office Collection

ट्रेड वेबसाइट सैकनिलक के मुताबिक, फिल्म Mirai ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस आंकड़े से साफ है कि तेजा सज्जा की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। खास बात यह है कि ‘मिराई’ की यह शुरुआत बीते दिनों रिलीज हुई ‘बागी 4’ जैसी बड़ी फिल्मों के मुकाबले भी काबिल-ए-तारीफ रही। ‘बागी 4’ ने भी अपनी रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड 12 करोड़ से ओपनिंग की है।

Mirai Box office Collection
Mirai Box office Collection

Mirai को ये फिल्मे दे सकती हैं टक्कर

इस साल की बड़ी फिल्मों की बात करें तो ‘मिराई’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘लोकाः चैप्टर 1’ जैसे हिट्स के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यह सफलता इस फिल्म के बजट और उसमें इस्तेमाल हुई अत्याधुनिक तकनीक, खासकर वीएफएक्स के चलते और भी खास हो जाती है। हालांकि, फिल्म रजनीकांत की ‘कुली’ और विद्युत जामवाल की ‘मद्रासी’ से पहले दिन की कमाई में थोड़ा पीछे चल रही है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में Mirai अपने कलेक्शन में तेजी से सुधार कर सकती है।

Mirai Box office Collection
Mirai Box office Collection

कैसा है Teja Sajja का काम?

मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी ‘Mirai और इसके मुख्य कलाकार तेजा सज्जा की खूब प्रशंसा की है। वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तेजा सज्जा, कार्तिक गट्टा और विश्वप्रसाद ने एक बार फिर ऐसी फिल्म दी है, जिसे हर किसी ने एक साथ सराहा है। उन्होंने कहा कि ‘मिराई’ के वीएफएक्स और कहानी की पकड़ हॉलीवुड की फिल्मों से कम नहीं है।

–आईएएनएस

Also Read: Ashneer Grover in Rise and Fall: Bharat Pe Controversy पर अशनीर ने खुद को बताया बेदाग, बोलें-परेशानियों से जूझना पड़ा

Arpita Singh