Mouni And Varun Face Criticism: Varun Dhawan की आने वाली फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai का ट्रेलर 23 मई को मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। ट्रेलर को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन्स मिले है, लेकिन रिलीज के बाद अब यह कई वजहों से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
Mouni Roy News: मौनी और वरुण की उम्र को लेकर उठे सवाल

फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा Mouni Roy की कास्टिंग को लेकर हो रही है। क्योंकि टीवी शो Naagin से पॉपुलैरिटी पाने वाली मौनी रॉय इस फिल्म में वरुण धवन की नकली मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं दिलचस्प बात तो ये है कि मौनी की उम्र फिलहाल 40 साल है, जबकि वरुण इस साल 39 साल के हुए हैं। ऐसे में दोनों के बीच बेहद कम उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
Varun Dhawan News: क्या रहे यूजर्स के रिएक्शन?

ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस लगातार मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय को देखना काफी चौंकाने वाला है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि मौनी फिल्म में उनकी मां बनी हैं। कुछ लोगों ने इस कास्टिंग को लेकर मजाकिया अंदाज में एक्टर्स को क्रिटीसाइज भी किया।

हालांकि ट्रेलर देखने के बाद यह साफ नजर आता है कि मौनी रॉय का यह किरदार पूरी तरह कॉमेडी से जुड़ा हुआ है और फिल्म में इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर इस कास्टिंग को लेकर बहस लगातार जारी है।
Mouni And Varun Face Criticism: हाल ही में हुआ था मौनी का तलाक

वहीं हाल ही में मौनी रॉय अपने एक्स हस्बैंड Suraj Nambiar के साथ तलाक की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके अलग होने की जानकारी दी थी और अपनी पर्सनल लाइफ का सम्मान करने और तलाक पर किसी तरह का क्रिटीसीज्म ना करने की अपील भी की थी।
हालांकि अगर बात करें फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai की तो इसे David Dhawan के निर्देशन में बनाया गया है और इसमें Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इसी के साथ आपको बता दें कि ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read More: Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला?


Download Android App
Download iOS App




