Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला?

Summary :

Ram Charan Apologize From Bumrah: Ram Charan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया थआ, जहां एक मजेदार लेकिन बड़ी गलती के कारण राम चरण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती को एक्सेप्ट करते हुए माफी भी मांगी। Ram Charan News: राम चरण से हुई गलती Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes. Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up – it was a genuine human error in the middle of all…

Ram Charan Apologize From Bumrah: Ram Charan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया थआ, जहां एक मजेदार लेकिन बड़ी गलती के कारण राम चरण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती को एक्सेप्ट करते हुए माफी भी मांगी।

Ram Charan News: राम चरण से हुई गलती

23 मई को आयोजित इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Janhvi Kapoor, A. R. Rahman और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान एक रैपिड फायर राउंड रखा गया, जिसमें राम चरण से देश के मशहूर क्रिकेटरों को लेकर उनकी राय पूछी गई। उन्हें हर खिलाड़ी के बारे में एक शब्द में छोटा सा रिएक्शन देना था।

Jasprit Bumrah News: राम चरण ने बुमराह को समझा फुटबॉलर

Ram Charan Apologize From Bumrah
Ram Charan Apologize From Bumrah (Source: Social Media)

जब उनसे Sachin Tendulkar, Virat Kohli और MS Dhoni के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शानदार जवाब दिए। लेकिन जैसे ही Jasprit Bumrah का नाम आया, वैसे ही राम चरण ने गलती से उन्हें फुटबॉलर समझ लिया। उन्होंने कहा कि, “जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हैं।”

राम चरण का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने इस गलती पर मजेदार रिएक्शन भी दिए, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने कहा कि एक्टर को पहले क्रिकेट के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

Ram Charan Apologize From Bumrah: राम चरण ने बुमराह से माफी मांगी

Ram Charan Apologize From Bumrah
Ram Charan Apologize From Bumrah (Source: Social Media)

हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही राम चरण ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर बहुत लापरवाह हो जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी, इस गलती के लिए माफी चाहता हूं। भीड़ और उत्साह के बीच यह एक इंसानी भूल थी। मैं आपका बेहद सम्मान करता हूं और आपके खेल का बड़ा प्रशंसक हूं। आप जिस तरह बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, उससे हर भारतीय को गर्व महसूस होता है।”

Ram Charan Mistakes: राम चरण से पहले भी हुई थी गलती

Ram Charan Apologize From Bumrah
Ram Charan Apologize From Bumrah (Source: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब राम चरण किसी नाम को लेकर कन्फ्यूज हुए हों। इससे पहले भोपाल के एक इवेंट में वो मध्यप्रदेश के लोगों को गलती से “बिहार के लोग” कहकर संबोधित कर चुके हैं। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Ram Charan Upcoming Film: फिल्म ‘पेड्डी’ कब होगी रिलीज

Ram Charan Apologize From Bumrah
Ram Charan Apologize From Bumrah (Source: Social Media)

अगर फिल्म ‘पेड्डी’ की बात करें तो यह 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। इसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu और Divyenndu भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More: Salman Khan ने वरुण धवन पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है ‘चुनरी चुनरी’ कॉन्ट्रोवर्सी?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।