Salman Khan ने वरुण धवन पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है ‘चुनरी चुनरी’ कॉन्ट्रोवर्सी?

Summary :

Salman Khan On Varun Dhawan: David Dhawan और Varun Dhawan ने 23 मई को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि कई सालों के बाद बाप-बेटे की ये जोड़ी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। Salman Khan News: सलमान खान ने की वरुण धवन की खिंचाई LATEST: Fun Banter Between Salman Khan and Varun Dhawan! Salman – Isne Mera ek aur gana utha liya.. Varun – Arey bhai rehne do 😂 Salman – Isne ek aur gana…

Salman Khan On Varun Dhawan: David Dhawan और Varun Dhawan ने 23 मई को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि कई सालों के बाद बाप-बेटे की ये जोड़ी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Salman Khan News: सलमान खान ने की वरुण धवन की खिंचाई

इसी बीच शनिवार को पीवीआर आईएनओएक्स की ओर से डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जहां भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को खास सम्मान दिया गया। इस खास मौके पर Salman Khan, वरुण धवन और डेविड धवन समेत कई सितारे वहां मौजूद रहे। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में वरुण की खिंचाई भी की।

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का वरुण धवन पर आरोप

Salman Khan On Varun Dhawan
Salman Khan On Varun Dhawan (Source: Social Media)

इवेंट के एक वायरल वीडियो में सलमान खान, डेविड और वरुण के साथ एंट्री करते नजर आए। इसी दौरान सलमान ने हंसते हुए कहा कि, “इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।” सलमान की यह बात सुनकर वरुण शर्मा जाते हैं और जवाब में कहते हैं, “भाई, प्लीज रहने दो।”

Salman Khan On Varun Dhawan: वरुण धवन ने पहले भी चुराया था सलमान खान का गाना

Salman Khan On Varun Dhawan
Salman Khan On Varun Dhawan (Source: Social Media)

दरअसल, फिल्म में मशहूर गाना ‘चुनरी चुनरी’ को फिर से इस्तेमाल किया गया है। यह गाना सबसे पहले 1999 में रिलीज हुई Biwi No.1 में नजर आया था, जिसमें सलमान खान और Sushmita Sen की जोड़ी दिखाई दी थी। यह गाना उस दौर का बेहद पॉपुलर डांस नंबर बना था। यह पहली बार नहीं है जब वरुण धवन ने सलमान खान के पुराने हिट गानों को रीक्रिएट किया हो। इससे पहले भी वह ‘चलती है क्या 9 से 12’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ जैसे सुपरहिट गानों के नए वर्जन में नजर आ चुके हैं।

Controversy On Varun Dhawan New Film: वरुण धवन की नई फिल्म पर क्यों हुआ विवाद?

Salman Khan On Varun Dhawan
Salman Khan On Varun Dhawan (Source: Social Media)

वहीं, फिल्म को लेकर एक विवाद भी सामने आया है। दरअसल निर्माता Vashu Bhagnani ने हाल ही में फिल्म में इस्तेमाल किए गए गाने पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि ‘बीवी नंबर 1’ के राइट्स टीप्स कंपनी को बेचे गए थे, लेकिन बिना उनसे उचित बातचीत के गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में उनसे संपर्क तक नहीं किया गया। हालांकि, इस विवाद पर अब तक डेविड धवन या वरुण धवन की ओर से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि ये विवाद अब और बढ़ता है या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Read More: Chaand Mera Dil का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, फिर भी इस फिल्म को पछाड़ती दिखी लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।