Chaand Mera Dil Box Office Day 2: Chaand Mera Dil को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करती नजर आ रही है। Lakshya और Ananya Panday स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने शुरुआती दो दिनों में करीब 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म को दर्शकों से एवरेज रिएक्शन मिल रहा है, लेकिन इसने कलेक्शन के मामले में Ek Din को पीछे छोड़ दिया है।
Chaand Mera Dil Box Office: फिल्म ने दो दिन में कितने का किया कारोबार?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म को 4,884 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 15 प्रतिशत रही। वहीं पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Chaand Mera Dil Earnings: कैसा रहा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

विदेशों में भी फिल्म ने कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 50 लाख रुपये कमाए, जबकि दो दिनों में इसकी कुल विदेशी कमाई 80 लाख रुपये रही। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 8.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Chaand Mera Dil Beats Ek Din: फिल्म एक दिन को चांद मेरा दिल ने पछाड़ा

हालांकि फिल्म की कमाई बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही, लेकिन इसने Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘एक दिन’ ने रिलीज के दूसरे दिन केवल 1.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म का असली टेस्ट होगा।
Chaand Mera Dil Box Office Day 2: फिल्म के बारे में जानकारी

फिल्म को Dharma Productions ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन Vivek Soni ने किया है। फिल्म में कॉलेज लाइफ पर आधारित लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें लक्ष्य ने आरव और अनन्या पांडे ने चांदनी का केरैक्टर निभाया हैं। वहीं आपको बता दें कि ट्रेलर रिलीज के बाद दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसी के साथ लोगों से फिल्म की कहानी, म्यूजिक और कलाकारों की एक्टिंग को भी सराहना मिल रही है।
Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास


Download Android App
Download iOS App




