Mouni Roy Cannes 2026: Cannes Film Festival 2026 में इस बार भारतीय एक्ट्रेस मौनी रॉय ने ऐसा जलवा बिखेरा कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। इस बार बॉलीवुड की ‘नागिन’ यानी मौनी रॉय ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से ऐसा जादू चलाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। अपनी अपकमिंग फिल्म “Bombay Stories” के शानदार लॉन्च इवेंट में मौनी ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए एक बेहद खास गाउन कैरी किया।
Mouni Roy Cannes 2026: 300 घंटे की मेहनत से बनी खास Patola गाउन ने जीता दिल

Cannes में मौनी रॉय ने जो आउटफिट पहना, वह कोई आम ड्रेस नहीं बल्कि भारतीय कारीगरी का बेहतरीन नमूना था। यह गाउन गुजराती पारंपरिक Patola एम्ब्रॉयडरी से तैयार किया गया, जिसे बनाने में लगभग 300 घंटे लगे। डिजाइन में रॉयल ब्लू, गहरा लाल, केसरिया और आइवरी रंगों का खूबसूरत मिक्सचर देखने को मिला। इस ड्रेस ने भारतीय हैंडलूम को इंटरनेशनल मंच पर नई पहचान दिलाई। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह लुक “modern couture with traditional soul” का परफेक्ट एग्जांपल है।
Bombay Stories launch: कान्स के मार्केट में मौनी की नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस साल मौनी रॉय कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ रेड कार्पेट पर वॉक करने या किसी ब्रांड को प्रमोट करने नहीं आई हैं, बल्कि उनके लिए यह मौका बेहद खास और बड़ा है। मौनी रॉय यहां अपनी अपकमिंग इंडिपेंडेंट फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरीज’ का पोस्टर और टीज़र लॉन्च करने आई हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन राहत शाह काजमी ने किया है।
यह फिल्म भारत के महान लेखक सआदत हसन मंटो की मशहूर कहानी ‘हटक’ पर बेस्ड है। फिल्म में सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को एक व्यंग्यात्मक और मानवीय नज़रिए से दिखाया गया है। फिल्म के इस बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही मौनी काफी इमोशनल और खुश नज़र आईं। उन्होंने कहा कि कान्स के ‘मार्चे डू फिल्म’ (Cannes Film Market) में अपनी फिल्म को इस तरह पेश करना उनके करियर का एक बहुत बड़ा और गर्व का पल है।
Cannes 2026 में मौनी रॉय ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट “Bombay Stories” के पोस्टर और टीज़र लॉन्च के दौरान जो रॉयल ब्लू गुजराती पटोला-इंस्पायर्ड हैंडक्राफ्टेड गाउन पहना, उसकी एप्रोक्सीमेट प्राइस करीब ₹1.65 लाख बताई जा रही है। यह आउटफिट पारंपरिक इंडियन क्राफ्ट और मॉडर्न हाई-फैशन का खूबसूरत मेल था, जिसे देखकर फैशन एक्सपर्ट्स भी दंग रह गए।
Mouni Roy Global Appearance: पति से अलग होने के गम को काम पर नहीं होने दिया हावी

मौनी रॉय की इस कान्स सफ़र की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि हाल ही में यानी 14 मई 2026 को उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने (Separation) का आधिकारिक ऐलान किया है। इस खबर से मौनी के फैंस का दिल टूट गया था और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर उनके बीच क्या हुआ।
पर्सनल लाइफ के इस इतने बड़े दुख और मीडिया के कैमरों के दबाव के बावजूद मौनी ने जिस हिम्मत और ग्रेस के साथ अपने काम को अटेंशन दी है, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अपनी पर्सनल लाइफ के तनाव को पीछे छोड़ते हुए मौनी फ्रांस की गलियों में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ घूमती नजर आईं। फैंस कह रहे हैं कि मौनी ने साबित कर दिया है कि वह एक मजबूत और सेल्फ इंडिपेंडेंट – मॉडर्न महिला हैं, जो किसी भी सिचुएशन में टूटना नहीं जानतीं।
Read More: हॉस्पिटल के बाहर Salman Khan का गुस्सा फूटा, पापाराज़ी पर बरसे भाईजान, कहा- ‘मर्यादा भूल गए क्या..


Download Android App
Download iOS App




