टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड में धमाल मचा देने वाली मौनी रॉय शादी के बाद से लगातार नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दे रही हैं। नागिन फेम का चाहे शादी के बाद वाला फर्स्ट पारंपरिक लुक हो या हनीमून लुक सभी से फैंस को अपनी और आकर्षित कर रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने अब गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ अपना मलयाली लुक फ्लॉन्ट किया है।

मौनी रॉय ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फोटो में बंगाली क्वीन को गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में देखते ही बन रही हैं। उन्होंने ब्रालेट ब्लाउज के साथ इसे स्टाइल किया है और टेंपल ज्वेलरी से अपने लुक में चार चांद लगा दिए हैं। सिम्पल सोभर मेकअप के साथ मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अपनी इन तस्वीरों को शेयर करके मौनी रॉय लिखती हैं, घर जहां दिल रहता है। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी इन तस्वीरों को उनके पति सूरज नांबियार ने क्लिक किया है।

वैसे मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं, जिसका साबूत उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि एक सुहागन के रूप में वह कितनी एक्साइटेड हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मौनी अपना बिछिया और पायल फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।


बता दें, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधी थी। शादी में भी एक्ट्रेस ने अपने बंगाली और मलयाली वेडिंग लुक से लोगों को खूब इम्प्रेस किया था। हालांकि, शादी के बाद एक्ट्रेस अपने मलयाली शादीशुदा महिला के लुक से लोगों को प्रेरित कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



