सोशल मीडिया किंग मुनव्वर फारूकी के फैंस को एक बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।
जब से वो कंगना रनौत के चर्चित शो लॉकअप जीतने के बाद से तो उनकी पापुलैरिटी पहले
से कई गुना बढ़ चुकी है। मगर इसी बीच मुनव्वर से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिससे
सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन निकल जाएगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने
को लेकर भी मुनव्वर चर्चा ने अब सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला कर लिया है।
इस बात की जानकारी खुद मुनव्वर ने ट्वीटर के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की
है। मुनव्वर ने अपना एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है जिसमें वो बता रहे है कि वो
इस वक्त कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो वो नहीं करना चाहते है। वो सोशल मीडिया से
ब्रेक ले रहे हैं कब तक ये उन्हें नहीं पता है। ऐसा करने के पीछे की वजह को लेकर
उन्होंने कहा कि ये पर्सनल है और कुछ मत समझना।
Signing off🙏 pic.twitter.com/O3UvlzXktL
— munawar faruqui (@munawar0018) October 2, 2022
मुनव्वर के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को काफी धक्का लगा है और वो
काफी सरप्राइज भी है। आखिरकार मुनव्वर ने ये फैसला क्यों लिया है और इसके पीछे की
वजह क्या है। वैसे पिछले काफी वक्त से मुनव्वर किसी ना किसी से सुर्खियों में बने
हुए है। कभी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर तो कभी अपने शो को लेकर वो लगातार चर्चा का
विषय बने हुए थे।
इसी के साथ बीतों दिनों मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड की ब्रेकअप की खबरें भी
सामने आई थी। लेकिन बाद में वो खबर झूठी साबित हो गई थी। कहा जा रहा था कि मुनव्वर
कलर्स के शो बिग बॉस 16 में एंट्री लेने वाले है मगर अब ये बात पक्की हो गई है कि
मुनव्वर ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। वहीं कंगना के शो लॉकअप में मुनव्वर का शायराना
अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था।


Download Android App
Download iOS App





