आमिर खान की फिल्म देखने के बाद सुपरस्टार नागार्जुन का आया रिएक्शन, लाल सिंह चड्ढा को लेकर कह दी ये बात

Summary :

सुपरस्टार आमिर खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। ।इसी बीच साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म का रिव्यु शेयर किया है।

आमिर खान इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में
बने हुए हैं। जहां अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं
कुछ लोग लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल
मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा मुहिम चलाई जा रही है। वहीं आमिर खान फिल्म को
हिट कराने के लिए इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर साउथ
सुपरस्टार नागार्जुन का रिएक्शन सामने आया है।

Laal Singh Chaddha Boycott: लाल सिंह चड्ढा पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी -  MarketSagar

दरअसल, हाल ही में आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।
इस दौरान साउथ इंडस्ट्री के कई स्टार्स एक साथ नजर आए थे। इस स्क्रीनिंग में चिरंजीवी
, एस एस राजामौली, पुष्पा के निर्देशक सुकुमार और सुपरस्टार
नागार्जुन
पहुंचे थे। वहीं अब फिल्म देखने के बाद
नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है।

साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर नागार्जुन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर
आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा को लेकर एक नोट लिखा है, साथ ही आमिर और नागा
चैतन्य के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। एक्टर ने जो नोट साझा किया है उसमें कई
सारी बातें लिखी हुई है। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करते हुए लिखा,
‘आमिर खान की फिल्म लाल
सिंह चड्ढा देखने का सौभाग्य मिला। इसे देखने के बाद एक ताजी हवा का एहसास हुआ।
’

15 सालों तक तब्बू संग रिलेशन में रहे थे नागार्जुन, बाद में अमाला अक्किनेनी  संग रचाली शादी - IndiaFeeds

उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह एक ऐसी फिल्म
है जो सतह से काफी गहरी है। फिल्म आपको हंसाएगी
, रुलाएगी और सोचने
पर मजबूर कर देगी।
प्यार और
मासूमियत से कुछ भी जीता जा सकता है।
’ इस नोट में अपने
बेटे
नागा चैतन्य की तारीफ
करते हुए लिखा
, ‘नागा चैतन्य को एक अभिनेता के रूप में उभरते
हुए देखना एक अदभुत एहसास है।
‘ उन्होंने आगे फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन और
लेखक अतुल कुलकर्णी की तारीफ की है।

Here's How Naga Chaitanya Bagged The Role In 'Laal Singh Chaddha'

बता दे कि लाल सिंह चड्ढा से सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य
अपनी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट है
इस फिल्म को सिनेमाघरों तक लाने में करीब 14 साल का लंबा वक्त लगा है इसलिए फिल्म
को हिट कराने के लिए आमिर हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान
और मोना सिंह भी अहम किरदार में है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

 

 

Desk Team