टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के चर्चित किरदार नैतिक यानी करण मेहरा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। करण मेहरा ने फैन्स के साथ यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में बच्चे का चेहरा तो नजर नहीं आया हैं लेकिन दोनों ने अपने हाथों में बेबी के पैर पकड़ के रखे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। करण ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ये छोटे से पैर हमारे दिल में बड़े फुटप्रिंट्स बनाएंगे। यह कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हम इस नई यात्रा के लिए तैयार हैं जो हमें आशीर्वाद के तौर पर एक छोटे से बच्चे के तौर पर मिली है।
मंगलवार को निशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की यात्रा के दौरान दोस्तों और पति को धन्यवाद दिया था। अपनी इस प्रेग्नेंसी की यात्रा के दौरान निशा फैन्स को अपडेट रखती थीं। अपने बेबी बंप की वो लगातार तस्वीरें शेयर किया करती थीं। बेबी शॉवर से लेकर मैटरनिटी शूट की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी।
करण काफी लंबे समय तक यह रिश्ता कहलाता है सीरियल में नैतिक के रोल में दिखाई दिए।। यह शो छोड़ने के बाद करण मेहरा बिग बॉस-10 में नजर आए थे। करण के साथ इस बार बिग बॉस में उनके को स्टार रोहन मेहरा भी दिखाई दिए। हालांकि करण बिग बॉस सीजन 10 में काफी पहले ही बाहर हो गए थे जबकि रोहन टॉप फाइव तक शो में बने रहे थे। यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से करण मेहरा और हिना खान को काफी लोकप्रियता मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



