नाना Mahesh Bhatt ने रखा Alia-Ranbir की बेटी का नाम, भावुक होकर बोले- ‘उसके आने से…’

Summary :

आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी का स्वागत किया है। आलिया भट्ट के मां बनने के बाद पिता महेश भट्ट ने भावुक कर देने वाला बयान दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी नातिन के जन्म के ठीक एक दिन बाद उसको एक प्यारा सा नाम भी दे दिया है।

बी-टाउन के मोस्ट
क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब
पेरेंट्स बन गए है। आलिया ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर
के माता-पिता बनने के बाद कपूर फैमली में जश्न का माहौल है। हर कोई इस स्टार कपल
को बधाई दे रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों के बचपन की तस्वीरें भी खूब वायरल हो
रही हैं। वहीं अब आलिया के मां बनने पर उनके पिता महेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया
है।

Mahesh Bhatt shares excitement about Alia Bhatt-Ranbir Kapoor's baby as  they arrive at hospital for delivery | PINKVILLA

आलिया और रणबीर के पेरेंट्स बनने के बाद नाना महेश भट्ट का भावुक करने वाला
स्टेटमेंट सामने आया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,
‘मैं इस वक्त अपनी खुशी शब्दों में जाहिर नहीं कर पा रहा हूं।
मेरे लिए यह बेहद खास मोमेंट था, अभी कल ही की तो बात थी जब आलिया एक छोटी सी
बच्ची थी जो मेरी गोद में रहती थी और देखो आज वो एक बेटी की मां बन गई है।
‘

Raazi actress Alia Bhatt's father Mahesh Bhatt's murder plot: 10 jailed -  IBTimes India

उन्होंने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये बच्ची रणबीर
और आलिया को एक दूसरे के और करीब लाएगी। यह पूरे परिवार के लिए बेहद अमूल्य पल हैं।
जब मुझे मेरी वाइफ सोनी का कॉल आया और उन्होंने कहा कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया
है… जिस अंदाज में सोनी ने मुझसे यह बात कही थी मैं उसे कभी भी शब्दों में बयान
नहीं कर पाउंगा। ऐसा लग रहा था मानों इमोशन्स का समंदर आ गया हो, छोटी के आने से
घर बड़ा हो गया।
‘

Mahesh Bhatt Wiki, Age, Wife, Family, Girlfriend, Biography & More - WikiBio

सिर्फ नाना महेश भट्ट ही नहीं बल्कि आलिया की मां बनने की खबर से पूरा बॉलीवुड
ही खुशी से झूम उठा है। हर कोई आलिया और रणबीर और पूरे कपूर खानदान को बधाई दे रहा
है। बता दें कि रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट को रविवार सुबह मुंबई के एच.एन.
रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें चेकअप के बाद एडमिट कर लिया गया। वहीं
अदाकारा ने दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर बेबी गर्ल को जन्म दिया।

Desk Team