कार्तिक आर्यन के ‘बैकफी’ ट्वीट पर नरेंद्र मोदी ने शानदार अंदाज में दिया रिप्लाई !

Summary :

कार्तिक आर्यन के ‘बैकफी’ ट्वीट पर नरेंद्र मोदी ने उन्ही के अंदाज में रिप्लाई किया और कहा की वो लूज़र्स नहीं बल्कि रॉकस्टार है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जितनी देश की राजनीति में है ऊतनी ही चर्चा उनकी अन्य क्षेत्रों में भी होती है। नरेंद्र मोदी हमेशा से कला और मनोरंजन को तवज्जो देते आये है और बॉलीवुड हस्तियों पर भी उनका अच्छा खासा प्रभाव है।

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों से मुलाकात की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। अब मोदी जी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये ट्वीट उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के ट्वीट के रिप्लाई में किया था।

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

शनिवार को श्री मोदी ने मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने कार्तिक आर्यन और निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ एक सेल्फी ली जिसमें प्रधानमंत्री की पीठ दिखायी दे रही है।

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

आर्यन ने इस सेल्फी को ट्वीट किया और इसमें प्रधानमंत्री की पीठ दिखने के कारण इसके कैप्शन में लिखा, ‘‘ आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ ‘लूजर्स’की ‘बैकफी’ ’’। ये ट्वीट कार्तिक आर्यन ने काफी मजाकिया अंदाज में किया था।

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

श्री मोदी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘ लूजर्स नहीं ‘रॉकस्टार’। नो सेल्फी ‘जब वी मेट’ लेकिन आगे सेल्फी के भी मौके आयेंगे। ’’

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

इस कार्यक्रम में फिल्मी हस्तियों ने श्री मोदी के साथ फिल्म उद्योग से जुड़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले फिल्मी हस्तियों के एक शिष्टमंडल ने राजधानी दिल्ली में भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

कार्तिक आर्यन 'बैकफी' ट्वीट

सभी जानते है की नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया के अपने सपने को साकार करना चाहते है और वो खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और ये ट्वीट इस बात को साबित करता है की नरेंद्र मोदी जी का सेंस ऑफ़ हुमूर काफी शानदार है।

विकी कौशल की फिल्म फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Desk Team