रजनीकांत 2.0 के बाद इस फिल्म से मचाएंगे धमाल ,मिलेगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ

Summary :

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हर कोई काम करना चाहता है। थलाईवा रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनके काम के चलते हर बॉलीवुड सितारा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हर कोई काम करना चाहता है। थलाईवा रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनके काम के चलते हर बॉलीवुड सितारा उनके साथ एक बार स्क्रीन जरूर शेयर करने की चाह रखता है। ऐश्वर्या राय बच्चन,सोनाक्षी सिंहा,दीपिका पादुकोण और राधिका आप्टे के बाद फिल्म 2.0 में अभिनेता अक्षय कुमार को चांस मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। और अब तो साउथ में भी अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है।

 

बॉलीवुड का ये स्टार अब करेगा रजनीकांत के साथ काम

खिलाड़ी कुमार के बाद अब अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी को मौका मिला है रजनीकांत के साथ फिल्म पेटा में काम करने का तमिल फिल्म में अपने डेब्यू औै सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पहली बार काम कर रहे नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म का फस्र्ट लुक भी सामने आ गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का लुक शेयर किया है। आंखों पर चश्मा लगाए हल्की दाढ़ी और मूंछों के साथ नवाजउद्दीन सिद्दीकी का लुक काफी गंभीर नजर आ रहा है। उनके इस फर्स्ट लुक में पीछे की ओर रजनीकांत की हल्की परछाई भी नजर आ रही है जो अपने स्टाइल में चलते हुए जा रहे है।

इस फिल्म में नवाज सिगार सिंह का रोल प्ले करने वाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।फैंस दिल खोलकर कॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म ‘पेटा’ में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

 

नवाजउद्दीन सिद्दीकी और थलाइवा रजनीकांत स्टारर फिल्म पेटा हिंदी में अगले साल 11 जनवरी 2019 को पोंगल उत्सव के दौरान रिलीज होगी जिसे कार्तिक सुबबराज डायरेक्ट करेंगे

यहाँ  देखें ‘पेट्टा’ के पोस्टर्स…

1#

2#

3#

4#

 फिल्म का पहना गाना…

Desk Team