कोरोना वायरस ने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स को अपना शिकार बना लिया है। इनमें से कुछ सितारें ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना को मात दे दी तो कुछके ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में यंग एक्टर वरुण धवन और अभिनेत्री नीतू कपूर एंव निर्देशक राज मेहता के कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। ऐसे में इस पूरे मामले पर नीतू कपूर ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने गुरुवार को पुष्टि की है कि वह कारोना वायरस से संक्रमित हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि वे क्वारंटीन में हैं और सुरक्षा के सभी कदम उठा रहीं हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, इस हफ्ते की शुरूआत में मेरा कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया। सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और मैं अधिकारियों की आभारी हूं कि उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया देकर हमें मदद दी। मैं क्वारंटीन में हूं और अपने डॉक्टर के परामर्श से दवा ले रही हूं। मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, अपना ध्यान रखें।
दरअसल नीतू कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के लिए चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहीं थीं। इसी दौरान 4 दिसंबर को खबरों में सामने आया कि उनके सह-कलाकार वरुण धवन और फिल्म के निर्देशक राज मेहता के साथ उनका भी परीक्षण पॉजिटिव आया था।

इसके बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की थी कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। ‘जुग जुग जियो’ के शूट को कथित तौर पर अभी रोक दिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी हैं, जिनका परीक्षण निगेटिव आया है।


Download Android App
Download iOS App



