नेहा कक्कड़ ब्रेकअप से बुरी तरह टूट चुकीं हैं,सोशल मीडिया पर छलका दर्द ,बोलीं- ‘मैंने उसे अपना सब कुछ….

Summary :

एक्टर हिमांश कोहली और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ जो बीते कुछ महीनों से अपने प्यार का खुलकर इजहार कर रहे थे। लेकिन इन दिनों इन दोनों का रिश्ता

एक्टर हिमांश कोहली और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ जो बीते कुछ महीनों से अपने प्यार का खुलकर इजहार कर रहे थे। लेकिन इन दिनों इन दोनों का रिश्ता काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें जुदा करते हुए ब्रेकअप कर लिया है।

इन खबरों को बल तब मिला क्योंकि हिमांश और नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं नेहा ने तो हिमांश वाले सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए वहीं हिमांश ने अभी तक नेहा के साथ वाले पोस्ट डिलीट नहीं किए हैं। अब नेहा इस मुद्दे पर सामने आई हैं।

बता दें फैंस नेहा-हिमांश की शादी का इंतजार कर रहे थे। दरअसल कुछ महीने पहले ही इंडियन आइडल के मंच पर हिमांश कोहली ने नेहा कक्कड़ को प्रपोज कर सरप्राइज दिया था। इसके बाद दोनों ने शो में ही एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया था। नेही बोलीं- आज मैं कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं।

आपको बता दें कि रिलेशनशिप खत्म होने से नेहा बहुत दुखी हैं और ये बात साफ-साफ उनकी न्यू इंस्टा पोस्ट बता रही है। नेहा ने बैक टू बैक कई पोस्ट किए हैं और अपने दिल दर्द बयान करते हुए लिखा है। नेहा ने इंस्टा पर कुछ स्टोरीज पोस्ट की हैं, जिसनमें उन्होंने लिखा, मुझे नहीं पता था कि दुनियां में इतने बुरे लोग भी रहते हैं।

 

खैर सब कुछ गंवाकर होश में अब आए, तो क्या किया मैं जानती हूं कि मैं एक सेलेब्रिटी हूं और मुझे ये सब नहीं लिखना चाहिए पर मैं एक इंसान भी हूं और आज कुछ ज्यादा ही टूट गई। इसलिए अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाई। मैंने अपना सबकुछ दिया और बदले में मिला शेयर भी नहीं कर सकती की क्या मिला।

‘ओह हमसफर’ में साथ आए थे नजर

बता दें कि नेहा और हिमांश एक विडियो ‘ओह हमसफर’ में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हिमांश के साथ किसी और विडियो में दिखाई देंगी तो उनका जवाब था कि अभी तक कुछ तय नहीं है।

Desk Team